लाइफस्टाइल

कैसे रहें ख़ुश बिना इलेक्ट्रॉनिक्स के भी

10 चीज़ें जो आपको मोबाइल से भी अधिक ख़ुशी देंगी


जब से हमारी दुनिया का तकनीकी विकास हुआ है तब से मोबाइल, कम्प्यूटर, इंटर्नेट ने हमें मनोरंजन के अनेको स्रोत प्रदान किए हैं। आज से 10 साल पहले भी लोगों के पास मनोरंजन के लिए इतने विकल्प नही थे जितने अब मोजूद हैं। परंतु जितना इस तकनीक ने विकास किया है उससे ज़्यादा इसकी ख़ामियाँ हैं। वैसे तो कमियाँ हर चीज़ में होती है परंतु इसकी कमी यह है की यह मनुष्य को अपने ऊपर निर्भर होने के लिए मजबूर करती है।

आज से 10-20 साल पहले की पीढ़ी अपने बचपन में बिना तकनीकी यंत्रों के आज की पीढ़ी के बच्ची से अधिक आनंद लेती थी। यह कोई नयी बात नही है की आज कल सभी लोग तकनीकी यंत्रों पर निर्भर हैं। अब आउट्डॉर गेम्ज़ तो लगभग ख़त्म ही हो गयी हैं। यह केवल बच्चों के साथ नही है बल्कि बड़े लोग भी तकनीकों पर निर्धारित होने के कारण अपना सामाजिक विकास कम के चुके हैं।

10 चीज़ें जो आपको मोबाइल से भी अधिक ख़ुशी देंगी

हमारे पास ऐसे ही कार्यों की सूची है जिन्हे कर के आप ख़ुश रहेंगे और साथ ही साथ आप फ़्रेश भी फ़ील करेंगे। ये कार्य करें अपने फ़्री टाइम में :-

  1. कोई भी किताब पढ़ें इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा और आपका समय भी सही जगह उपयोग होगा।
  2. कोई आउट्डॉर गेम खेलें। आउट्डॉर गेम्ज़ खेलने से मन तरोताज़ा होता है और साथ ही साथ शरीर की भी कसरतहोती है।
  3. किसी हॉबी में ख़ुद को इन्वोल्व करें। इसके तहत आप कोई डान्स क्लास ले सकते है, संगीत सीख सकते हैं अगर कुकिंग पसंद है तो वो भी के सकते हैं।
  4. ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से बात करें। आप जितने लोगों से बात करेंगे उतना ही आपका ज्ञान बढ़ेगा क्योंकि हो सकता है सामने वाले इंसान को आपसे अधिक ज्ञान हो।
  5. कुछ ड्रॉ करें। ड्रॉइंग करने से आप और रचनात्मक बनते हैं जिससे आपको एक भिन्न ख़ुशी की अनुभूति होगी।
  6. अपनी सोच का प्रयोग करें। अपनी सोच से आप कोई अच्छी कविता या कहानी लिख सकते हैं इससे आपका मन बटेगा।
  7. अपने आसपास की चीज़ों को एक्सप्लोर करें। अपने घर के आसपास वॉक पर जाएँ क्या पता आपको वहाँ कुछ ऐसा दिखे जो आपने पहले ना देखा हो।
  8. DIY (do it yourself) प्राजेक्ट्स पर काम करिये। इसमें आप अपने घर में नयी चीज़ें बना सकते हैं और आप अपने घर की चीज़ों को मॉडिफ़ाई कर सकते हैं।
  9. चैरिटी के लिए कुछ काम करें। आप किसी वृद्धाश्रम में जाकर वहाँ लोगों से बात के सकते हैं उनके लिए गिफ़्ट्स ले जा सकते हैं।
  10. अपनी पुरानी ऐल्बम्ज़ को देखकर आप पुराने पलों को याद कर सकते हैं इससे आपकी पुरानी यादें भी ताज़ा होंगी और मन भी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button