लाइफस्टाइल

सोशल मीडिया के बाद कैसे बदल गए लोग

सोशल मीडिया के बाद का बदलाव


सोशल मीडिया के बाद हम लोग तो ऐसे बदले की हमारा अस्तित्व उस तक ही सीमित रह गया। हमने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ये बड़ी सी दुनिया को एक छोटे से डब्बे में सीमित करके रख दिया। पहले हम अपने रिश्तेदारों से और दोस्तों से बात करते थे। उनके हाल चाल और ज़िन्दगी में बारे बात करके उनकी खबर रखते थे। पर अब हम उनके जीवन में चल रही गतिविधियों को लाइक करते है।

सोशल मीडिया के बाद कैसे बदल गए लोग
कैसे बदला सोशल मीडिया ने हमे

चलिए जानते है कि ऐसी क्या चीज़े थी जो सोशल मीडिया के बाद से बदल गई:-

  1. पहले के ज़माने में बच्चे सच में खेलने जाते थे। पर अब बच्चे सिर्फ फ़ोन पर ऑनलाइन गेम्स खेलते है।
  2. हमारी सारी मेहनत सिर्फ हमे और हमारे परिवार को पता होती थी। और आज हर छोटी से छोटी चीज़ सबको पता होती है। हर काम करने से पहले हम उसे पोस्ट जो कर देते है।
  3. जन्मदिन पर, पहले तोहफे खोलने की ख़ुशी होती थी। और अब, मैसेज और नोटिफिकेशन देख कर ही लोग खुश हो जाते है।
  4. लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बहाने ढूंढते थे। पर अब उनके पास एक मैसेज भेजने की भी फुर्सत नहीं होती।
  5. सोशल मीडिया के बाद कैसे बदल गए लोग
    हमारी सोच और दुनिया अब इसी तक सीमित है

    यहाँ पढ़ें : जानिए क्या होते है गेमिंग के फायदे और नुकसान

  6. पत्रों की जगह कब ई-मेल ने ले ली हमे पता ही नहीं चला। पहले ई-मेल मिलने की ख़ुशी होती थी और अब किसी दोस्त या रिश्तेदार का पत्र आजाए तो अचंभा होता है।
  7. कहीं घूमने जाने का मतलब होता था, परिवार के साथ मज़ा करना। सोशल मीडिया के बाद से इसका मतलब ही बदल गया है। अब सिर्फ घूमना तस्वीरो के लिए ज़रूरी है।
  8. लोगो की जीवनशैली का हिस्सा बनने की जगह, सोशल मीडिया ही लोगो की जीवन शैली बन गया।
  9. लोगो के लिए कोई भी खबर और जानकारी ढूँढना ज़्यादा आसान हो गया। पहले लोगो को समय लगता था, पर अब तो एक क्लिक में सब मिल जाता है।

सिर्फ परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से ही नहीं पर नए लोगो से भी जुड़ना आसान बना दिया। हम जितना लोगो से सोशल मीडिया के माध्यम स्व जुड़ते रहे, उतना ही हम उनसे दूर होते रहे है। सोशल मीडिया ने हमे इस दुनिया से जितना जोड़ा है उतना ही दूर भी कर दिया है। हमारी दुनिया जितनी सिमित होती गयी, उतनी ही उलझती भी गयी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button