स्वादिष्ट पकवान

वेजिटेबल चाइनीज़ मंचूरियन देसी तड़के के साथ

आसानी से बनाये अपने घरों में स्वादिष्ट चाइनीज़ मंचूरियन


हरी सब्जियों जैसे बंद गोभी, गाज़र, कॉर्नफ्लोर आदि से बना वेज मंचूरियन बहुत ही स्वादिष्ट और स्पाइसी चाइनीज़ फूड है। ये डिश आप स्टार्टर में भी यूज़ कर सकते हैं या फिर फ्राइड राइस के साथ भी परोस सकते हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि इसमें बहुत सारी हरी सब्जियों का उपयोग किया गया है तो आपके हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

वेज मंचूरियन
वेज मंचूरियन
  • तैयारी का समय:- 10 मिनट
  • पकाने का समय:- 30 मिनट

आइए जानते हैं कि इस रेसिपी को तैयार करने के लिए हमे किस-किस सामग्री की आवश्यकता है:-

सामग्री:-

  • मैदा:- 50 ग्राम
  • कॉर्नफ्लोर:- 50 ग्राम
  • बंद गोभी:- 1/2 कप
  • गाजर:- 1/4 कप
  • प्याज:- 50 ग्राम
  • हरा धनिया:- 1/2 कप
  • हरा प्याज :- 1/2 कप
  • अदरक का टुकड़ा :- 1 इंच
  • लहसुन की कलिया:- 5-6
  • ग्रीन चिली सॉस:- 1 चम्मच
  • सोया सॉस:- 1 चम्मच
  • नमक:- स्वादानुसार
  • अजिनोमोटो:- चुटकी भर
  • तलने के लिए तेल:- आवश्यकतानुसार।

बनाने की विधि:-

सबसे पहले हम सभी सब्जियां जैसे बंदगोभी, गाजर, प्याज, अदरक और लहसुन को बारीक काट लेंगे। फिर इन्हे धोकर सूखा लेंगे फिर इन कटी सब्जियों में नमक मिलाएं।
इसके बाद इन सब्जियों में मैदा और कॉर्नफ्लोर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण में आवश्यकता अनुसार पानी डालते हुए इसका मुलायम आंटा गूंध ले, ध्यान रहे कि आंटा ज़्यादा सख्त ना हो।

अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें। जब आपका तेल गर्म हो जाये तो इसमें बनाए गये मिश्रण को अपने अनुसार शेप में बना कर सावधानी से कढ़ाही में डाले और इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।

अब अलग कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें बारीक कटे अदरक, लहसुन और प्याज को भूनें और फिर उसमें पानी डालकर ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, अजिनोमोटो और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाये।

इस मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा (थिक) करने के लिए इसमें कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छे से मिलाएं। जब हमारा मिश्रण थोड़ा उबल जाये तब इसमें गोले जिस शेप पे आपने तैयार किये हैं वो डालकर उतार लें।

लीजिये तैयार हैं आपका वेजीटेबल मंचूरियन। आप इसे अपने अनुसार जैसे चाहें वैसे सर्व कर सकते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button