मनोरंजन

Hottest Movies In Bollywood: बॉलीवुड की ये फिल्में हैं वेबसरीज़ से भी ज्यादा बोल्ड

Hottest Movies In Bollywood:  ऐसी बॉलीवुड फिल्म्स जो आपकी सोच से भी ज्यादा बोल्ड हैं, इन्हें देखकर होगी आपकी धड़कनें तेज

Highlights :
  • बॉलीवुड की फिल्मों ने खूब वाहवाही लूटी है
  • बॉलीवुड में हॉट मूवीज भी बनती रही हैं

Hottest Movies In Bollywood: हमारी बॉलीवुड की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी किसी से कम नहीं है। इसने जहाँ एक से बढ़कर एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्में दी हैं तो वहीं इसकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसके कुछ दृश्य को देखकर हॉलीवुड की फिल्मों की याद आ जाती है। आज हम बॉलीवुड की कुछ उन फिल्मों की चर्चा करेंगे जिन्होंने हॉट लव सीन का तड़का लगाकर बॉलीवुड की अलग पहचान बनाया।

1. बीए पास

साल 2012 में बनी शिल्पा शुक्ला की लीड रोल वाली मूवी ‘बीए पास’ ने पूरी तरह से अलग थीम को सामने रखा। इस मूवी में एक कॉलेज स्टूडेंट और शिल्पा शुक्ला के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया है। हालांकि की इस फिल्म में परोसे गये बेड सीन के ऊपर बहुत शोर भी मचा था। फिल्म में शिल्पा शुक्ला के साथ राजेश शर्मा और शादाब कमल की लाजवाब ऐक्टिंग है। आनलाइन सोर्स के अनुसार इस फिल्म ने ओवरआल 20 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। यह फिल्म बिजनेस की दृष्टि से सक्सेसफुल हुई थी।

2. जिस्म

साल 2003 में, भट्ट कैंप की सुपरहिट मूवी ‘जिस्म’ में बॉलीवुड प्रेमियों को विपाशा और जॉन अब्राहम के रूप में नया सितारा मिल चुका था, जो ओल्ड लीक से हटकर नये थीम और बेडसीन करने में कोई हिचक महसूस नहीं कर रहा था। इस मूवी में भी प्यार की तलाश को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक करोड़पति बीबी और कबीर नाम के किरदार निभाने वाले जॉन अब्राहम के बीच प्यार और उसके बाद हॉट बेड सीन को दिखाया गया था। आनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक कम बजट की फिल्म जिस्म ने कुल 30 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया था। यह बहुत बड़ी साबित हुई।

3. राज

भट्ट कैंप की इस फिल्म में ऐक्टर और मॉडल डिनो मोरिया, विपाशा बसु और मालिनी शर्मा की तिकड़ी को दिखाया गया है। इस मूवी में भी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया है। इस मूवी में डिनो मोरिया और मालिनी शर्मा की बेड सीन और लिप लॉक किसिंग ने धूम मचा कर रख दिया था। तो वहीं डिनो और विपाशा की जोड़ी ने भी निराश नहीं किया था। आनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक 2002 में 5 करोड़ रुपये की बजट वाली इस मूवी ने वर्ल्डवाइज तकरीबन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भट्ट कैंप ने एक बार फिर यह प्रूव कर दिया कि कम बजट में उन्हें बड़ी हिट देना आता है।

4. मर्डर

साल 2004 में, अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म मर्डर ने न सिर्फ अपने सुपरहिट म्यूजिकल गानों से सुर्खियां बल्कि इसके हॉट और बोल्ड सीन ने भी तहलता मचा दिया था। इस फिल्म की थीम भी एक्सट्रा मैरिटल पर आधारित थी। इस फिल्म ने इमरान और मल्लिका की हॉट बेड और लव सीन ने खूब वाहवाही बटोरी थी। दिए गए आनलाइन रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने भी बेहद ही कम बजट में बनने के बाद भी 30 करोड़ रुपये के ऊपर का बिजनेस किया था।

5. कामसूत्र

1996 में, मीरा नायर की फिल्म कामसूत्र में रेखा द्वारा निभाया गया रोल बहुत फेमस हुआ था। इस फिल्म में बोल्ड सीन का जबरदस्त तड़का लगा था। इस फिल्म को खूब तारीफ मिली थी। इस फिल्म के कुछ सीन को लेकर बहुत हंगामा मचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा की यह फिल्म सक्सेसफुल रही और तब के समय में करीब 2 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया।

6. द डर्टी पिक्चर

वर्ष 2011 में आई एकता कपूर की इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं। नसीरूद्दीन शाह, तुषार कपूर और विद्या बालन की तिकड़ी ने रोमांस का जबरदस्त तड़का दिखाया था। इस फिल्म में भी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया है। इस फिल्म में खूब इरोटिक सींस को दिखाया गया। इसके नाम से ही स्पष्ट है। आनलाइन रिपोर्ट्स के आंकड़ों के अनुसार 20 करोड़ से भी कम बजट की इस मूवी ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया।

7. रागिनी : एम एम एस

साल 2011 में आई इस फिल्म के टाइटल से ही क्लीयर हो जाता है कि यह एक बोल्ड मूवी है। इस मूवी भी एकता के कैम्प की है। फिल्म में बोल्ड बेड सीन और चटपटे डॉयलॉग्स की भरमार है। इस फिल्म में गर्मागर्म सीन का तड़का इसको लाइमलाइट में शामिल करता है। आनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, रागिनी एम एम एस की बजट भी बहुत कम थी, फिर भी इससे वर्ल्डवाइज बम्पर कमाई किया था।

8. हेट स्टोरी

साल 2012 में आई ‘हेट स्टोरी’ की कहानी भी सेक्स के अगल-बगल घुमती है। इस फिल्म में एक पत्रकार की कहानी को दिखाया गया है, जिसका शोषण किया जाता है। वह अपने शोषण का बदला लेने के लिए सेक्स वर्कर बन जाती है। उसके बाद हर फिल्मों की तरह कहानी आगे बढ़ती है। हेट स्टोरी अपने रिलीज के पहले से ही चर्चा में रही। इस मूवी के बोल्ड सीन ने खूब वाहवाही लूटा। मीडिया सोर्स के अनुसार इस मूवी की लागत 10 करोड़ के आस-पास थी, पर इसने 20 करोड़ के करीब बिजनेस किया था।

9. अलोन

2015 में आई ‘अलोन’ मूवी में विपाशा बसु और करण ग्रोवर ने काम किया था। यह एक बोल्ड हॉरर थ्रिलर मूवी थी। अलोन फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और विपाशा बसु ने बोल्ड बेड सीन देकर इसे लाइमलाइट में ला दिया था। फिल्म की कहानी दो बहनों के ईर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें एक ही लड़के यानि करण ग्रोवर से प्यार हो जाता है। हॉट शॉट्स वाले इस मूवी ने आनलाइन सोर्स के अनुसार 50 करोड़ की बिजनेस कर बम्पर हिट साबित हुई।

10. आशिक बनाया आपने

बॉलीवुड की यह फिल्म भी अपने बोल्ड सीन के कारण फेमस हुई। इस फिल्म में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता ने खूब हॉट सीन दिया था। साल 2015 में रिलीज ‘आशिक बनाया आपने’ में जिस तरह से किसिंग सीन शूट किया गया, उसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ओवरआल यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म बड़े मुनाफे में रही।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button