सेहत

नहाने के लिए गरम पानी या ठंडा पानी ?

क्या आप भी परेशान हैं की आप किसे चुने, गरम पानी या ठंडा पानी?


हम लोग आमतौर पर मौसम के अनुकूल पानी से नहाना पसन्द करते हैं। वैसे तो गरम और ठंडे पानी दोनो के ही अपने अलग-अलग फ़ायदे होते हैं, लेकिन हमारे लिए सबसे उत्तम पानी कौन सा होगा, गरम पानी या ठंडा पानी? इसका निर्णय हमारे शरीर के प्रकार के अनुसार ही लिया जा सकता है। अर्थात् अपने लिए पानी का चयन तब किया जा सकता है जब हमें अपनी देह का प्रकार पता हो।

आयुर्वेद के अनुसार ठंडे पानी का प्रयोग सिर धोने के लिए किया जाना चाहिए और गरम पानी का प्रयोग बाक़ी के शरीर की सफ़ाई के लिए। सिर धोने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि गरम पानी बालों और आँखों के लिए उचित नही होता। एक मनुष्य जिसके शरीर का तापमान अधिक रहता हो उसे ठंडे पानी से नहाना चाहिए। ताकि उसका तापमान ठीक रहे और जिनका तापमान कम रहता हो उन्हें गरम पानी से नहाना चाहिए। जिससे उनका तापमान उचित स्तर पर रहे। तो आइए जाने दोनो तरह के पानी के बारे में:-

नहाने के लिए गरम पानी या ठंडा पानी ?

ठंडे पानी से नहाने के फ़ायदे:-

  • ऐसा कहा जाता है की ठंडे पानी से नहाने से शरीर की सुस्ती टूट जाती है और आप तरोताज़ा महसूस करते हैं।
  • ठंडे पानी से नहाकर आप डिप्रेशन से मुक्त हो सकते हैं। यह देखा गया है कि ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ऐसे केमिकल बनते हैं जो डिप्रेशन को मात दे सकते हैं।
  • ठंडे पानी से नहाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है।
  • यह पुरुषों में प्रजनन स्वास्थ्य को और सुधारने में सहायता करता है।
  • इससे फेफड़ों की साँस रोकने की क्षमता में भी सुधार आता है।

नहाने के लिए गरम पानी या ठंडा पानी ?

यहाँ पढ़ें : जानिए क्यों एलोवेरा सबसे बेस्ट होता है

गरम पानी से नहाने के फ़ायदे:-

  • यह आपकी शरीर की सफ़ाई बहुत अच्छे से कर सकता है क्योंकि गरम तापमान से बैक्टीरीआ आसानी से मर जाता है जो दिन भर में आपके शरीर पर जमा हो जाते हैं।
  • यह ज़ुकाम और खाँसी का उपचार करने में भी सहायक होता है क्योंकि गरम पानी से नाक और गला खुल जाते हैं जिससे ज़ुकाम और खाँसी से राहत मिलती है।
  • ऐसा कहा जाता है की जिन लोगों को नींद से सम्बंधित कोई भी समस्या होती है उन्हें गरम पानी से नहाना चाहिए क्योंकि इससे अच्छी नींद आती है।
  • यह तनाव को कम करने और थकान को मिटाने में भी उपयोगी होता है। यदि माँसपेशियों में दर्द हो तो गरम पानी से उसमें भी राहत मिलती है। यह माँसपेशियों के लचीलेपन को भी बढ़ाता है।
  • अनुसंधान के अनुसार गरम पानी से नहाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होता है जिससे यह पानी मधुमेह के रोग से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक बनता है।

तो यह पूरी तरह से आपका फ़ैसला है कि आप किस प्राकार के पानी से नहाने में दिलचस्पी रखते हैं था किस तरह का पानी आपके लिए उपयुक्त होगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button