लाइफस्टाइल

Holi 2023: जानें आखिर क्यों मनाई जाती है शादी के बाद पहली होली मायके में

Holi 2023: जाने शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने के पीछे की मान्यता


Holi 2023: होली बस अब आने ही वाली है। इसमें अब बस एक सप्ताह ही बचा है। ऐसे में सभी लोगों ने होली की तैयारियां भी शुरू कर दी है लेकिन क्या आपको पता है शादी के बाद पहली होली लड़की अपने मायके में मनाती है। रंगों के त्योहार को लेकर कई परंपराएं हैं। वैसे तो हमारे देश में कई सारी परंपराएं है। जो देश के अलग अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से होती है। लेकिन इन परंपराओं को लगभग हर जगह के लोग मानते हैं और अगर नहीं भी मनाते तो उन्होंने इन परंपराओं के बारे में जरूर सुना होगा। जैसे शादी के बाद पहली होली लड़की अपने मायके में मनाती है।

ये आपके यहां भी होता होगा और अगर नहीं भी होता होगा तो आपने इसके बारे में अपने सुना जरूर होगा। जिन भी लोगों के यहां ऐसी परंपराएं होती है वो लोग इन परंपराओं को निभाते जरूर है। लेकिन क्या आपको पता है लोग इस परंपरा को क्यों निभाते है और इसके पीछे क्या कारण है तो चलिए आज हम आपको शादी के बाद पहली होली मायके में  मनाने के पीछे का कारण बतायेगे।

Read more: Holika Dahan 2023: इस होलिका दहन जलायें अपने अंदर की इन बुराईयों को

पहली होली मायके में मनाने की मान्यता

1. वैसे तो हमारे देश में शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने के पीछे कई सारी मान्यताएं है जैसे विवाह के बाद पहली होली मायके के आंगन में खेलने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय व सौहार्द पूर्ण बीतता है।

2. शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने के पीछे दूसरा बड़ा कारण यह है कि शादी के बाद अगर पत्नी होली खेलने के लिए मायके आ जायेगी तो ऐसे में पति और पत्नी दोनों दूर हो जायेगे और उनको प्यार का एहसास होगा। और इससे उन दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।

3. शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने के पीछे तीसरी मान्यता यह है कि शादी के बाद पत्नी होली के मौके पर पहले ही मायके आ जाएगी और पति होली वाले दिन अपने ससुराल आएगा। और शादी के बाद की पहली होली अपनी पत्नी और सालियों के साथ खेलेगा। इससे परिवार के साथ-साथ दोनों में भी प्यार बढ़ेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button