विदेश

केंटुकी में हिलेरी क्लिंटन को बर्नी सैंडर्स से मिली नजदीकी जीत

अमेरिका राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को केंटुकी प्राइमरी में बर्नी सैंडर्स से बहुत ही कम आंकडों पर जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरी ओर बर्नी सैंडर्स ने ओरेगॉन में अपनी निर्णायक जीत से अपनी जद्दोजहत को और भी बढ़ा दिया है।

हिलेरी को इस जीत से चुनावी आंकडों में भी बढ़त हासिल हुई है।

Hillary_Clinton

हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी ने केंटुकी में सैंडर्स पर बेहद रोमांचक जीत हासिल की है। इससे वह पार्टी की सिर्फ मजबूत दावेदार ही नहीं बनी बल्कि इसको लेकर पार्टी में मतभेद भी पैदा हो गया है। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने केंटुकी राज्य में गिनती किए गए मतों में महज आधे प्रतिशत से जीत हासिल की है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button