23 जनवरी को फहराया जाएगा सबसे ऊंचा तिरंगा !
23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर रांची पहाड़ी मंदिर पर देश के सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। इस तिरंगे का पोल खड़ा करने के लिए 85 मीटर ऊंचा मचान तैयार किया गया है।
पर्रिकर मंदिर में पूजा करने के बाद झंडे का बटन दबाकर, तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यपाल द्रौपदी मुरमू के साथ कई अतिथि शामिल होंगे।
रात में तिरंगा दिखाई दे, इसके लिए पोल के पास 20 सोडियम वेपर लाइटें लगाई गई हैं।
इसके साथ यहां कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के साथ प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। सभी बच्चे तिरंगे झंडे के रंग के पोशाक में दिखेंगे। मनोहर पर्रिकर तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे।