भारत

कन्हैया की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला!

देशद्रोह मामले के कथित रूप से आरोपी जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जामानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले 29 फरवरी सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए 2 मार्च के लिए टाल दिया था।

kanhaiya-kumar

गौरतलब है कि जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर जेएनयू परिसर में 9 फरवरी को एक कार्यक्रम के आयोजन पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। कन्हैया को 13 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

कोर्ट की सुनावई में जब कोर्ट ने पुलिस से यह पुछा कि आपके पास कोई वीडियो या फिर सबूत है, जिसमें कन्हैया देश विरोधी नारे लगाता दिख रहा हो..! जिस पर पुलिस ने कोई वीडियो साक्ष्य होने से इनकार कर दिया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button