भारत

मुंबई में हाई अर्ल्ट, काले कपड़े में दिखे कुछ संदिग्ध लोग

मुंबई में हाई अर्ल्ट, काले कपड़े में दिखे कुछ संदिग्ध लोग


मुंबई में हाई अर्ल्ट, काले कपड़े में दिखे कुछ संदिग्ध लोग :- उरी आतंकी हमले के बाद एक बार फिर आतंकियों की हौसले बढ़ गए है। उरी के बाद अब आतंकी अपना अगला निशाना मुंबई को बनाना चाहते हैं।

काले कपड़े में दिखे कुछ संदिग्ध लोग

नवीं मुंबई के उरन में काले कपड़े पहने कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। इस खबर के बाद पूरे मुंबई में हड़कप मच गया है। पूरे शहर को टेरर अर्ल्ट पर रखा है।

भारतीय नौसेना ने टेरर अर्ल्ट जारी किए जाने की पुष्टि की है। खुफिया एजेंसियों को भी अर्ल्ट जारी कर दिया गया है।

मुंबई में हाई अर्ल्ट, काले कपड़े में दिखे कुछ संदिग्ध लोग
हेलिकॉप्टर से की जा रही शहर की निगरानी

दो छात्राओं ने उन्हें देखा

काले कपड़ों में पांच हथियारबंदों को दो स्कूली छात्राओं ने देखा है। छात्राओं ने उन्हें नेवी बेस के आस-पास देखा था। जिसकी खबर छात्राओं ने अपनी टीचर को दी। जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई। दोनों छात्राएं क्लास 10 में पढ़ती है

सूचना मिलते ही नवी मुंबई को हाई अर्ल्ट जारी कर दिया है।  पुलिस ने चारों ओर तलाशी शुरु कर दी है। घरों में जाकर-जाकर तलाशी ली जारी है। इसके लिए एटीएस की भी मदद ली जा रही है। इसके साथ ही तलाशी में नौसेना के हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया है।

यहाँ देखें : फद्दू का नया गाना ‘तू जरुरत नहीं जरुरी है’ रिलीज

आईएनएस अभिमन्यु की सुरक्षा बढाई गई

सुरक्षा को देखते हुए मुंबई हार्बर के पास स्थित आईएनएस अभिमन्यु और हथियार डीपो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में आईबी का कहना है कि उसे अभी तक कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है।

आपको बता दे रविवार को ही उरी बेस में आतंकियों में हमला कर दिया था। जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।

आंतकियों ने हमला उस वक्त किया जब आर्मी के जवान सो रहे थे। आतंकियों ने सोए जवानों पर ग्रेनेट फेंका था जिसके कारण वह पूरी तरह से झुलस गए थे। सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद  थे और सभी पाकिस्तान से आए थे क्योंकि इन आतंकियो के पास जो सामान मिल था उसपर पाकिस्तान का ट्रेड मार्क लगा हुआ था।

Back to top button