Vitamin-B12: समय रहते दूर करें विटामिन -बी12 की कमी, जाने कारण और असरदार उपाय
Vitamin-B12, विटामिन B12 एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर के कई अहम कार्यों में मदद करता है जैसे कि दिमाग की सेहत, खून के लाल कणों का निर्माण और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाए रखना।
Vitamin-B12 की कमी के कारण, जानें कौन से हैं प्रमुख फैक्टर्स और बचाव के उपाय?
Vitamin-B12, विटामिन B12 एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर के कई अहम कार्यों में मदद करता है जैसे कि दिमाग की सेहत, खून के लाल कणों का निर्माण और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाए रखना। इसकी कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, याददाश्त कमजोर होना और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार हम इसकी कमी को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है।
Vitamin-B12 की कमी के प्रमुख कारण
1. शाकाहारी या वेगन डाइट
विटामिन B12 मुख्यतः जानवरों से मिलने वाले उत्पादों में पाया जाता है जैसे अंडा, मांस, मछली और दूध। जो लोग शुद्ध शाकाहारी या वेगन होते हैं, उनके शरीर में इसकी कमी होने की संभावना अधिक होती है।
2. पाचन से जुड़ी समस्याएं
शरीर में B12 का अवशोषण छोटी आंत (small intestine) में होता है। अगर व्यक्ति को गैस्ट्रिक समस्या, सीलिएक डिजीज या क्रोहन डिजीज है, तो उसका शरीर B12 को सही से अवशोषित नहीं कर पाता।
3. बढ़ती उम्र
उम्र के साथ शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। 50 वर्ष से ऊपर के लोगों में B12 की कमी होना आम बात है।
4. दवाइयों का अधिक सेवन
कुछ दवाइयाँ जैसे एंटासिड्स या मेटफॉर्मिन (डायबिटीज की दवा) विटामिन B12 के अवशोषण को प्रभावित करती हैं। लम्बे समय तक इनका सेवन भी कमी की वजह बन सकता है।
5. शराब का सेवन
अत्यधिक शराब पीने से शरीर का पोषण अवशोषण कमजोर हो जाता है, जिससे B12 की कमी हो सकती है।
Read More : Face Masks: सनटैन से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू फेस मास्क
Vitamin-B12 की कमी के लक्षण
-बार-बार थकावट महसूस होना
-हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
-चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स
-स्मरण शक्ति में कमी
-जीभ में सूजन या दर्द
-त्वचा पीली पड़ना
Vitamin-B12 की कमी को दूर करने के उपाय
1. डाइट में शामिल करें B12 युक्त फूड्स
अंडा, दूध, दही, पनीर, मछली, चिकन और रेड मीट जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन B12 के अच्छे स्रोत हैं। शाकाहारी लोग फोर्टिफाइड फूड्स (जैसे B12 से भरपूर अनाज या सोया दूध) का सेवन कर सकते हैं।
2. सप्लिमेंट्स लें
अगर डॉक्टर की सलाह से सप्लिमेंट लेना पड़े, तो विटामिन B12 टैबलेट या इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. पाचन तंत्र का रखें ध्यान
पेट की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। हेल्दी डाइजेशन के लिए फाइबर युक्त भोजन करें और प्रोबायोटिक फूड्स (जैसे दही, छाछ) का सेवन बढ़ाएं।
4. नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
समय-समय पर खून की जांच करवाते रहें ताकि शरीर में B12 की मात्रा का अंदाजा मिल सके। समय रहते अगर विटामिन B12 की कमी को पहचाना जाए, तो इससे होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। संतुलित आहार, हेल्दी लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह से इस कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com