पॉलिटिक्स

हरियाणा के मुख्यमंत्री साइकिल से पहुंचे विधासभा

पर्यावरण को स्वच्छ बनाने लिए अनुकूल परिवाहन को इस्तेमाल का संदेश लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज विधानसभा साइकिल से पहुंचे।

मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रि मंडल के मंत्रियों के साथ आज साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचा।

kahttar

मनोहर खट्टर साइकिल से पहुंचे विधानसभा

मुख्यमंत्री आवास से लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर सभी मंत्री खट्टर के साथ विधानसभा आएं।

एक महिला विधायक ई-रिक्शा के माध्यम से विधानसभा पहुंची।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों का ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश देना चाहते हैं।

साथ ही कहा है कि उनका यह कदम प्रतीकात्मक था लेकिन वह चाहते है कि लोगों तक यह संदेश जाए कि साइकिल चलाना सेहत के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही यह पर्यावरण के भी अनुकूल है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button