लाइफस्टाइल

हरतालिका तीज के व्रत में महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना जीवन में आ सकती है अड़चन

जाने करवा चौथ से भी कठिन क्यों होता है हरतालिका तीज का व्रत


हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। आपको बता दें कि इस साल हरतालिका तीज का व्रत 9 सितंबर यानिकल रखा जाएंगे।  इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र उनकी सुरक्षा और अपने अखंड सौभाग्यवती होने के लिए व्रत रखती हैं। जबकि कुंवारी लड़कियां इस व्रत को अपने मन पसंद यानि की मनवांछित वर पाने के लिए रखती है। इस दिन सभी महिलाएं बिना कुछ खाएं पीए ये व्रत रखती है। तो चलिए आज हम आपको हरतालिका तीज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

करवा चौथ से भी कठिन होता है हरतालिका तीज का व्रत

हरतालिका तीज पर महिलाएं बिना कुछ खाए पीए निर्जला व्रत रखती है। हरतालिका तीज से मिलता जुलता एक और व्रत है जिसे हम करवा चौथ के नाम से जानते है। इस व्रत में महिलाएं अपने अखंड सौभाग्यवती होने के लिए व्रत रखती हैं। आपको बता दें कि हरतालिका तीज के व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है।  इस दिन महिलाएं पूजा करने के बाद अपने व्रत का पालन करती हैं और दूसरे दिन जा कर इसे खोलती हैं। वही अगर हम बात करें करवा चौथ व्रत की तो करवा चौथ में भी पूरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत ही रखती है लेकिन इस व्रत में शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पालन किया जाता है। इस तरह हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ से भी ज्यादा कठिन है।

हरतालिका तीज के व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

किसी पर भी न करें क्रोध: आपको बता दें कि धर्म विशेषज्ञों के अनुसार हरतालिका तीज के व्रत के दौरान महिलाओं को अपने मन को शांत रखना चाहिए। और माँ गौरा की आराधना करनी चाहिए। इस दिन आपको किसी पर भी क्रोध नहीं करना चाहिए और सभी से प्यार से बात करनी चाहिए। आपको बता दें कि इस दिन हाथों पर मेंहदी लगाने का भी यही कारण है। साथ ही मेंहदी हाथ को सुंदर बनाने के साथ हमारे गुस्से को भी शांत करती है।

अगर आप भी है परेशान अपने टीनेजर्स बच्चे के मानसिक समस्याओं से, तो कुछ इस तरह करें इलाज

व्रत के दिन सोने से बचें: सिर्फ हरतालिका तीज के व्रत में ही नहीं बल्कि बाकि व्रतों में भी आपको सोने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज के दिन माँ पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इस लिए इस दिन हमें इनकी आराधना करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत जितने विधि विधान के साथ रखा जाए उसका उतना ही लाभ मिलेगा।

कुछ भी खाने से बचें: आपको बता दें कि मान्यताओं के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत निर्जला रखना चाहिए इस दिन आपको कुछ भी नहीं खाना चाहिए।  कुछ विशेष स्थितियों जैसे गर्भवती महिलाओं और बीमार महिलाओं को इन नियमों में छूट दी जाती है। लेकिन हरितालिका तीज का व्रत निर्जला रखने पर ही ज्यादा लाभप्रद माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button