विदेश

टाइटैनिक से भी विशाल व आलिशान है ‘हारमनी ऑफ द सीज’

जब भी क्रूज शिप की बात आती है तो हम सब के दिल में कहीं न कहीं टाइटैनिक का नाम आता है। विशाल व आलिशान टाइटैनिक… लेकिन अब टाइटैनिक से भी बड़ा एक शिप सुर्खियों में है। जी हां, ‘हारमनी ऑफ द सीज’ संसार की सबसे बड़ी क्रूज शिप है।

दुनिया की सबसे बडी शिप ‘हारमनी ऑफ द सीज’ रविवार को फ्रांस के सेंट नजायर शिपयार्ड से यूके लिए निकल गया। इस क्रूज को देखने के लिए लगभग 70,000 से भी ज्यादा लोग आए थे।

harmony-werft

हारमनी ऑफ द सीज

‘हारमनी ऑफ द सी’ पर एक बार में 8,500 से भी ज्यादा लोग सवार हो सकते हैं। 22 मई को इस शिप की पहली आधिकारिक यात्रा बर्सिलोना से शुरू होगी।

यह शिप देकने में एक शहर की तरह लगता है, जिसमें 16 मंजिले हैं। इस शिप में सभी सुपर लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button