#HappyBirthdayPriyankaChopra: आम से ख़ास बनने तक का सफर!

प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विनर भी रह चुकी है

प्रियंका की अदाकारी और अभिनय से तो आप सभी अवगत होंगे लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होगा कि प्रियंका का जन्म अविभाजित बिहार के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को हुआ था. 2000 में बंटवारे के बाद जमशेदपुर अब झारखंड में है. मूल रुप से पंजाबी परिवार की प्रियंका के पिता पंजाब के अंबाला के रहने वाले थें. प्रियंका के पिता भारतीय सेना में डॉक्टर हुआ करते थें. उनकी मां झारखंड की रहने वाली थी. पिता के भारतीय सेना में होने की वजह से उन्हें बार -बार अपना लोकेशन बदलना पड़ता था. जहां – जहां पिताजी का ट्रांसफर होता, प्रियंका का परिवार वहीं जाने लगता। उन्होंने देश के कई स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की।
अमेरिका में भी बिताए कुछ साल
वर्ष 2000 में अपनी आंटी के कहने पर प्रियंका ने कुछ वक्त उनके साथ अमेरिका में बिताए। लगभग 03 साल तक प्रियंका ने अमेरिका के स्कूल में ही पढ़ाई की। वहां उन्हें रंगभेद का सामना भी करना पड़ा। प्रियंका को यह सब पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने अमेरिका छोड़ दिया और वापस 2003 में भारत आ गईं। यहां उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल में एडमिशन ने ले लिया। इसी दरम्यान वो मिस इंडिया की उपविजेता भी रहीं।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीता
प्रियंका ने मिस वर्ल्ड के लिए प्रयास किया और सफल रहीं। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पांचवी भारतीय महिला का गौरव हासिल है। प्रियंका उंचाई पर पहुंचने के बावजूद पारिवारिक रिश्तों का काफी सम्मान करने वाली महिला हैं। प्रियंका इंजीनियरिंग या साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन नियती ने उनका रुख फिल्मी दुनिया की ओर कर दिया।
तमिल फिल्मों से शुरुआत
प्रियंका ने वर्ष 2002 में तमिल मूवी थमिजहन के साथ डेब्यू किया। यहीं से प्रियंका की अदाकारी की तारीफ होनी शुरु हो गई। वर्ष 2003 में बॉलीवुड की निगाह प्रियंका की ओर गई। उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ द हीरो में काम किया। इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और उन्हें लगातार फिल्में मिलने लगी.
अभिनय के लिए मिले कई पुरस्कार
प्रियंका चोपड़ा को बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अलग अलग चार श्रेणियों में फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुए। एक्टिंग के अलावा प्रियंका चोपड़ा स्टेज शो भी करती हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में उनके स्टेज शो की धूम रहती है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कई रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें वो जज की भूमिका निभा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। इनमें जय गंगाजल, बाजीरा मस्तानी, गुंडे, बर्फी, तेरी मेरी कहानी, अग्निपथ, डॉन 2 , सलाम ए इश्क समेत कई फिल्में है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com