मनोरंजन

बी- टाउन  की चांदनी का  आज  है जन्मदिन, बेटी जान्हवी का इंस्टा पोस्ट कर देगा आपको इमोशनल 

बी- टाउन की चांदनी यानी श्रीदेवी का है आज जन्मदिन


रूप की रानी  यानी बॉलीवुड की खूबसूरत नगीना श्रीदेवी का आज जन्मदिन हैं।  24  फरवरी 2018 को उनकी बाथ टब मे डूब जाने से  मृत्यु हो गयी थी. रूप की रानी  कि अकस्मात मृत्यु से दुनियाभर के करोड़ों फैंस के दिल टूट गए थे। आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी ख़ूबसूरती और काबिलियत के लोग कायल हैं। खूबसूरत अदाकारा होने के साथ-साथ वो जादुई आवाज और अदाओं की भी हसीना थी। आज उनके जन्मदिवस पर सभी लोग उन्हें बधाई देकर याद कर रहे हैं।  जान्हवी कपूर ने अपनी माँ को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,”Happy birthday Mumma, I love you”


बॉलीवुड का शानदार सफर

श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था और अपनी पहली फिल्म 1967 में कंधन करुणई की थी। इसके बाद फ़िल्मी सफर शुरू हो गया था और उन्होंने 1976 की तमिल फिल्म मूंदरू मुदिचू मैं कमल हसन और रजनीकांत के साथ लीड रोल में काम किया। फ़िल्मी दुनिया  में पहली महिला सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाकर उन्होंने सबको अपना दीवना बना लिया था। उन्होंने लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और अपने करियर के दौरान  तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया।


सर्वश्रेष्ठ अवार्ड 

मात्र 8 साल की उम्र में पूमपट्टा में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का केरल राज्य अवार्ड पाकर उन्हें इतनी ख़ुशी हुई थी की वो सबको ये बताकर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रही थी। साल 2013 में पद्मश्री अवार्ड और साल 1992 और 1990 में फिल्म लम्हे और समाज के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री उन्हें फिल्म फेयर की तरफ से मिला था। फ़िल्म नगीना और मिस्टर इंडिया के लिए साल 2013 में भी फ़िल्म फेयर जूरी अवार्ड दिया गया था। जीते जी नहीं पर उन्हें तो मरने के बाद भी फिल्म मॉम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

श्रीदेवी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में साल 2019 में उन्हें फ़िल्म फेयर सफलता जीवनकाल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनको श्रधांजलि देते हुए उनकी सुनहरी यादों को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन पर याद करते है।

Read More:- 22वीं पुण्यतिथि स्पेशल  -कैसे बने गुलशन कुमार ‘कैसेट किंग’? 

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button