मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे… शाहिद कपूर!

आज बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर का 35वां जन्मदिन है। उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। अभिनय व डांस के साथ-साथ शहिद कपूर अपने अफेयर्स के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं शहिद से जुडी कुछ खास बातें…..!

shahid-kapoor_042313060222_020614072856 (Copy)

Source

बॉलीवुड में एन्ट्री लेने से पहले शहीद एक बैकग्राउंड डांसर रह चुके हैं, उन्होंने एश्वर्या राय की फिल्म ‘ताल’ और शाहरूख की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांस किया था।

बॉलीवुड में शाहिद ने एंट्री मारी 2003 में आई फिल्म “इश्क विश्क” से… खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए शाहिद को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिल चुका है।

अब-तक शाहिद ने सबसे ज्यादा फिल्म करीना कपूर के साथ की हैं। शाहिद और करीना की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह काफी चर्चित रही लेकिन बाद में जाकर दोनों अलग हो गए।

इसके बाद फिल्म “तेरी-मेरी कहानी” और “कमीने” में शाहिद को स्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा के साथ देखा गया, और फिर इसके बाद इस जोड़ी को भी काभी चर्चा मिली। प्रियंका के बाद विद्या बालन के साथ भी इस चॉकलेटी बॉय की सुर्खियां काफी दिन तक चली थी।

हालांकि, इन सब अफेयर्स को पीछे छोड़ पिछलें साल शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button