मनोरंजन

डॉ. कुमार विश्वास के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी बातें…..

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तथा मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास का आज जन्मदिन है। डॉ.कुमार विश्वास का जन्म 10 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

चार भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे कुमार विश्वास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लाला गंगा सहाय स्कूल, पिलखुआ से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उनके पिता चाहते थे कि वह इंजीनियरिंग के फील्ड में जाएं लेकिन, कुमार विश्वास की रुचि कविताओं में थी।

उन्होंने इंजीनियरिंग न करते हुए राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज में दाखिला ले लिया और बाद में हिन्दी साहित्य में पीएच.डी की डिग्री प्राप्त की।

डॉ.कुमार विश्वास ने अपनी डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने के बाद 1994 में राजस्थान के एक कॉलेज में कॉलेज लेक्चरर के रूप में अपना प्रोफेशनल करियर ज्वॉईन किया। वह लगातार 16 वर्षों तक कॉलेज लेक्चरर के रूप में काम करते रहे। इस दौरान वह कवि सम्मेलनों में भी जाते जहां उनकी कविताओं को सराहा जाता।

Dr. Kumar Vishwas

डॉ.कुमार विश्वास

धीरे-धीरे उन्होंने टीवी धारावाहिक, मैग्जींस तथा अखबारों के लिए भी कविता लिखने का कार्य किया जिससे उन्हें पहचान मिलने लगी। उनकी कविता लोगों को इतनी भा गई कि कई मोबाइल कंपनियों ने उनकी कविताओं को कॉलर ट्यून भी बनाया।

वर्ष 2012 में डॉ. कुमार विश्वास तथा अरविंद केजरीवाल ने अपने कुछ और सहयोगियों, मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की। 2015 में दिल्ली में फिर से हुए विधानसभा चुनावों में उनके दल आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई।

डॉ. कुमार विश्वास को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें 1994 में डॉ. कुंवर बैचेन काव्य सम्मान एवं पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वर्ष 2004 में वह साहित्य भारती द्वारा उन्नाव में डॉ. सुमन अलंकरण सम्मान से नवाजे गए, और साथ ही हिन्दी-उर्दू अवार्ड अकादमी द्वारा 2006 में ‘साहित्य-श्री’ पुरस्कार मिला। इसके अलावा भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

Picture Credit : Kuldeep Pundhir, OneWorldNews

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button