मनोरंजन

रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि करीना कपूर अभिनय करें

रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि करीना कपूर अभिनय करें


पिता नहीं चाहते करीना अभिनय करें

रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि करीना कपूर अभिनय करें:- बॉलीवुड की दुनिया में ‘बेबो’ के नाम से मशहूर करीना कपूर खान आज 35 साल की हो गई हैं। बेबो एक मशहूर कपूर खानदान से आती है। कपूर खानदान की परंपरा रही है कि बेटियों ने कभी भी फिल्मों में काम नहीं किया। इस खानदान की परंपरा का दबाव रणधीर कपूर की दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर पर भी रहा। मगर रणधीर कपूर की पत्नी यानी बबिता कपूर ने अपनी बेटियों को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां तक कि आखिर में उनकी मां ने बेबो और बड़ी बेटी करिश्मा के साथ घर छोड़ दिया। आज के समय में करीना कपूर खान हजारों दिलों पर राज करती है। उन्‍होनें फिल्‍म जगत में एक-से एक कई बेहतरीन फिल्‍में दी है।

रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि करीना कपूर अभिनय करें

करीना कपूर

यहाँ पढ़ें : मेरे सिक्स पैक एब्स नहीं लेकिन थ्री पैक एब्स – करीना कपूर खान

करीना को कानून की पढ़ाई में रुचि

‘जीरो फिगर’ के लिए मशहूर करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में कपूर खानदान में हुआ। करीना फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता की सबसे छोटी बेटी हैं। साथ ही अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती भी है। करीना की पढ़ाई मुंबई में जमनाबाई नर्सी स्कूल हुई है। उसके बाद में देहरादून के वेल्हैम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल से हुई। मीठीबाई कॉलेज, विले पार्ले कॉलेज में दो साल बी-कॉम की पढ़ाई करने के बाद, हावर्ड विश्वविद्यालय से माइक्रो कम्प्यूटर्स में तीन महीने का कोर्स किया। करीना ने रुचि कानून की पढ़ाई में हुई, इसके बाद उन्होंने चर्चगेट स्थित गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया। एक साल पूरा करने के बाद ही, वह अभिनेत्री बनने की अपनी प्रारंभिक योजना की तरफ लौटीं। साथ ही किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान में प्रशिक्षण लेने लगीं।

रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि करीना कपूर अभिनय करें

करीना कपूर

यहाँ पढ़ें : मंदिर के अंदर कंडोम प्रमोट करने पर “सनी लियोनी” पर FIR

बॉलीवुड में करीना का सफर

करीना की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ थी। जो कि भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी थी। इसके बाद करीना ने अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाती रही हैं। उनके प्रशंसकों की कतार लंबी होती जा रही थी।

भले ही करीना के प्रेम के चर्चे शाहिद कपूर के साथ रहे हों, मगर घर बसाया सैफअली खान के साथ। साथ ही पटौदी खानदान की बेगम बन गईं। करीना ने सैफ अली खान के साथ पांच साल प्रेम संबंध में रहने के बाद 2012 में शादी कर ली। इस साल दिसंबर तक उनके घर में नया मेहमान आने वाला या आने वाली है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button