मनोरंजन

Happy Birthday Kajol: अजय के प्रपोज करने पर माँ से कहा था सात फेरों के लिए हूँ तैयार

Happy Birthday Kajol: पर्दे पर ही नहीं रियल ज़िंदगी में भी काफी मज़ेदार हैं काजोल, जानें उनसे जुड़ी अनछुए पहलू को


Highlights: 

  • बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल का आज 47वां जन्मदिन है।
  • बॉलीवुड के 90 के दशक का जिक्र हो और काजोल का नाम ना आए तो शायद 90 का दशक अधुरा रहा जाए।

Happy Birthday Kajol: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल का आज 47वां जन्मदिन है। बॉलीवुड के 90 के दशक का जिक्र हो और काजोल का नाम ना आए तो शायद 90 का दशक अधुरा रहा जाए। जी हाँ, काजोल 90 की दशक की उन हीरोइनों में से हैं जो बेहतरीन हीरोइनों के लिस्ट में आती हैं।

एक वक्त ऐसा भी था जब यह कहा जाता था कि काजोल खुद अपनी ही प्रतियोगी हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 में एक्ट्रेस तनुजा और निर्माता-निर्देशक शोमू मुखर्जी के घर हुआ था और उनकी एक छोटी बहन है तनीशा।

काजोल को बचपन से किताबें पढ़ने की शौक था। काजोल ने अपनी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म बेखुदी में काजोल का किरदार निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान को पसंद आया और उन्होंने काजोल को फिल्म ‘बाज़ीगर’ के लिए साइन कर लिया। बाजीगर में काजोल और शाहरुख की जोड़ी को खूब सराहा गया। इसके बाद बॉलीवुड को एक काजोल – शाहरुख के रूप में एक ऐसी जोड़ी मिल गई जिसे सालों – साल लोग चाहने लगे। फिल्म ‘बाज़ीगर’ में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उनके सलाहकार थे। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट भी साबित हुई थी और इस फिल्म  के बाद काजोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SrKAJOL (@fan.srkkajol)

फिल्मी ‘बाज़ीगर’ के बाद ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘करन-अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माय नेम इज खान’ जैसी हिट फिल्में इस जोड़ी ने दी है। इस जोड़ी को दर्शकों का प्यार भी बहुत मिला।

लम्बे वक्त के बाद एक बार फिर यह जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई। इस फिल्म में उनके वरुण धवन और कृति सनन उनके सह कलाकार थे।

काजोल ने फिल्म ‘गुप्त’ में नकारात्मक किरदार निभा कर अपने करियर में रिस्क उठाया। इस फिल्म के लिए ‘नकारात्मक किरदार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसी के साथ काजोल यह पुरस्कार पाने वाली भारतीय सिनेमा जगत की पहली अभिनेत्री रहीं।

आपको बता दें कि काजोल हिंदी सिनेमा की पहली हीरोइन हैं जिन्हें निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड काजोल फिल्म गुप्त के लिए मिला था। इस फिल्म में उन्होंने बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर किया थ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

साल 1998 तक काजोल खुद को हिन्दी फिल्म जगत में लीड अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी थीं। इसी साल काजोल ने सलमान खान, अरबाज खान और धर्मेंद्र के साथ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की थी। संजय दत्त, आशुतोष राणा के साथ ‘दुश्मन’ की और इसी साल सभी फिल्में हिट रहीं।

24 फरवरी, 1999 को काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की। 17 सालों से दोनों साथ हैं और दोनों के न्यासा और युग नाम के दो बच्चे भी हैं।

काजोल की प्रेम कहानी

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली हिरोइनों में से एक काजोल की प्रेम कहानी उन्हीं की तरह अनोखी है। एक ऐसी कहानी जिसमें किसी ने किसी से अपने प्यार का इजहार नहीं किया लेकिन ये प्यार की कहानी ऐसी रही की लोग आज भी इस जोड़ी की दाद देते हैं।

इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई साल 1995 में। साल 1995 में पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई। वह पहली बार था जब दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। पहली ही मुलाकात में दोनों मान चुके थे कि दोनों एक – दूसरे से कितने अलग हैं। एक ओर जहाँ काजोल गर्मजोशी से भरी इंसान थी, काफी चुलबुली थीं और बहुत बातें करती थीं। वहीं दूसरी ओर अजय बेहद ही शांत स्वभाव के थे जो खुद में रहना पसंद करते थे। लेकिन दोनों में ऐसा कनेक्शन था जो जुड़ ही गया और आज की तारीख में दोनों को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल्स की श्रेणी में रखा जाता है।

काजोल और अजय की प्रेम कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने कभी एक दूसरे को आ कपल्स की तरह प्रपोज नहीं किया। चार साल एक – दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में दोनों ने शादी रचा ली।

काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अजय के साथ उनकी शादी को लेकर उनके एक दोस्त ने मना किया था। कारण था दोनों का अलग स्वभाव। लेकिन काजोल ने किसी की नहीं सुनी और अजय को अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

समाज में काजोल का है बड़ा योगदान

क्या आप जानते हैं कि एक अच्छी अभिनेत्री के साथ – साथ एक समाजसेवी भी हैं। वह बच्चों के शिक्षा की दिशा में हो रहे कामों में बहुत दिलचस्पी रखती हैं। वह कई संस्थाओं के साथ जुड़कर इस दिशा में काम कर रही हैं। वो शिक्षा, प्रथम, द लूम्बा ट्रस्ट जैसी संस्थाओं से जुड़ी हैं। वह एक एनजीओ शिक्षा के साथ भी जुड़ी हैं। इसके अलावा वह लुंबा ट्रस्ट की इंटरनेशनल गुडविल एंबेसडर हैं। यह ट्रस्ट विधवाओं और उनके बच्चों की सहायता करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button