हैप्पी बर्थ डे.. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आज 30वां जन्मदिन है। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण भारत के बैंगलुरू शहर में हुआ।
दीपिका पादुकोण महशूर बेडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। अपने पापा की यह खुबी उनमें बचपन से ही दिखाई दी, दीपिका ने अपनी किशोरावस्था में ही राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था। लेकिन जैसे-जैसे वे बड़ी हुईं खेल को पीछे छोड़ उन्होंने मॉडलिंग की ओर अपना रूख किया।
मॉडलिंग को उन्होंने अपना करियर चुना, जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। अपने करियर की शुरूआत में दीपिका ने कई एड और म्युजिक वीडियो में काम किया था।
अभिनय की दुनिया में साल 2006 में अभिनेता उपेंद्र के साथ कन्नड़ फिल्म “एश्वर्या” में काम कर अपना कदम रखा। शाहरूख खान के साथ दीपिका ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की “ओम शांति ओम”, जिस फिल्म ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया।
दीपिका ने ओम शांति ओम के बाद कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता सिर्फ बढ़ती गई और आज शांति प्रिया हो, रामलीला की लीला या फिर बाजीराव की मस्तानी.. हर किरदार को उन्होंने बखुबी निभा कर दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ही ली है।
अभी सिर्फ दस साल हुए हैं दीपिका को इस फिल्म इंडस्ट्री में आये हुए, लेकिन इन दस साल के करियर के अंदर उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हो चुका है।