हैप्पी बर्थ डे… अनिल कपूर !
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का आज 59वां जन्मदिन है। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 हुआ था। उन्होंने अपनी एक्टिंग, डांस व डायलॉग डिलिवरी से बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया। 59 साल के हो चुके अनिल आज भी 28 साल के युवक की तरह दिखते हैं।
अनिल कपूर ने सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी शानदार एक्टिंग का परचम लहराया है। साल 2010 में उन्होंने 24 अमेरिकन टेलिविजन शो पर काम किया। इसके बाद साल 2013 में इसी की भारतीय सीरीज में काम किया। इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने खासा लोगों का प्रेम बटोरा।
अनिल कपूर को अब तक चार बार ‘फिल्म फेयर पुरस्कार’ मिल चुका है। यही नहीं फिल्म ‘पुकार’ के लिए साल 2001 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नेशनल पुरस्कार मिला है।
अनिल कपूर ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के साथ हॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा, इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।