लाइफस्टाइल

Hanuman Kavach: अगर जीवन में चाहते है बजरंगबली की कृपा, तो मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान कवच का पाठ

Hanuman Kavach: अगर चाहते है बल, बुद्धि, विद्या, तो मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान कवच का पाठ


Highlights:

  • जाने मंगलवार के दिन क्यों किया जाता हैं हनुमान कवच का पाठ
  • बल, बुद्धि, विद्या के लिए मंगलवार के दिन करें हनुमान कवच का पाठ
  • जाने क्या होता है हनुमान कवच यंत्र
  • जाने हनुमान कवच यंत्र धारण करने से लाभ

Hanuman Kavach: हमारे देश में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा पाठ करने से आपको सभी दुखों और संकटों से मुक्ति मिलती है। हनुमान चालीसा में भी इसका छंद में वर्णन किया गया है। इसमें लिखा हुआ है “बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार” इसका भावार्थ है कि हनुमान जी अपने सभी भक्तों को बल, बुद्धि, विद्या देते हैं और साथ ही साथ उनके सभी दुःख एवं क्लेश हर लेते हैं। हमारे शास्त्रों में निहित है कि सिर्फ हनुमान जी का सुमरन करने से सभी संकट और दुख दूर हो जाते हैं।

Read More- Navratri 2022: व्रत मे इन तीन चीज़ो से नौ दिन तक बना ले दूरी!

वहीं हमारे ज्योतिषों के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही साथ सूर्य मजबूत होता है। किसी भी व्यक्ति का सूर्य मजबूत होने से उसके करियर और कारोबार को नाई दिशा और आयाम मिलने में मदद मिलती है। अगर आप भी अपने जीवन में बजरंगबली की कृपा पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान कवच का पाठ जरूर करें। तो चलिए विस्तार से जानते है हनुमान कवच के बारे में।

हनुमान कवच का पाठ

श्री गणेशाय नम:।

ओम अस्य श्रीपंचमुख हनुम्त्कवचमंत्रस्य ब्रह्मा रूषि:।

पंचमुख विराट हनुमान देवता। ह्रीं बीजम्।

श्रीं शक्ति:। क्रौ कीलकम्। क्रूं कवचम्।

क्रै अस्त्राय फ़ट्। इति दिग्बंध्:।

श्री गरूड उवाच्।।

अथ ध्यानं प्रवक्ष्यामि।

श्रुणु सर्वांगसुंदर।

यत्कृतं देवदेवेन ध्यानं हनुमत्: प्रियम्।।१।।

पंचकक्त्रं महाभीमं त्रिपंचनयनैर्युतम्।

बाहुभिर्दशभिर्युक्तं सर्वकामार्थसिध्दिदम्।।२।।

पूर्वतु वानरं वक्त्रं कोटिसूर्यसमप्रभम्।

दंष्ट्राकरालवदनं भ्रुकुटीकुटिलेक्षणम्।।३।।

अस्यैव दक्षिणं वक्त्रं नारसिंहं महाद्भुतम्।

अत्युग्रतेजोवपुष्पंभीषणम भयनाशनम्।।४।।

पश्चिमं गारुडं वक्त्रं वक्रतुण्डं महाबलम्।

सर्वनागप्रशमनं विषभूतादिकृन्तनम्।।५।।

उत्तरं सौकरं वक्त्रं कृष्णं दिप्तं नभोपमम्।

पातालसिंहवेतालज्वररोगादिकृन्तनम्।

ऊर्ध्वं हयाननं घोरं दानवान्तकरं परम्।

येन वक्त्रेण विप्रेन्द्र तारकाख्यमं महासुरम्।।७।।

जघानशरणं तस्यात्सर्वशत्रुहरं परम्।

ध्यात्वा पंचमुखं रुद्रं हनुमन्तं दयानिधिम्।।८।।

खड्गं त्रिशुलं खट्वांगं पाशमंकुशपर्वतम्।

मुष्टिं कौमोदकीं वृक्षं धारयन्तं कमण्डलुं।।९।।

भिन्दिपालं ज्ञानमुद्रा दशभिर्मुनिपुंगवम्।

एतान्यायुधजालानि धारयन्तं भजाम्यहम्।।१०।।

प्रेतासनोपविष्टं तं सर्वाभरण्भुषितम्।

दिव्यमाल्याम्बरधरं दिव्यगन्धानु लेपनम सर्वाश्चर्यमयं देवं हनुमद्विश्वतोमुखम्।।११।।

पंचास्यमच्युतमनेकविचित्रवर्णवक्त्रं शशांकशिखरं कपिराजवर्यम्।

पीताम्बरादिमुकुटै रूप शोभितांगं पिंगाक्षमाद्यमनिशं मनसा स्मरामि।।१२।।

मर्कतेशं महोत्राहं सर्वशत्रुहरं परम्।

शत्रुं संहर मां रक्ष श्री मन्नपदमुध्दर।।१३।।

ओम हरिमर्कट मर्केत मंत्रमिदं परिलिख्यति लिख्यति वामतले।

यदि नश्यति नश्यति शत्रुकुलं यदि मुंच्यति मुंच्यति वामलता।।१४।।

ओम हरिमर्कटाय स्वाहा ओम नमो भगवते पंचवदनाय पूर्वकपिमुखाय सकलशत्रुसंहारकाय स्वाहा।

ओम नमो भगवते पंचवदनाय दक्षिणमुखाय करालवदनाय नरसिंहाय सकलभूतप्रमथनाय स्वाया।

ओम नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिममुखाय गरूडाननाय सकलविषहराय स्वाहा।

ओम नमो भगवते पंचवदनाय उत्तरमुखाय आदिवराहाय सकलसंपत्कराय स्वाहा।

ओम नमो भगवते पंचवदनाय उर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय सकलजनवशकराय स्वाहा।

Hanuman Kavach

Read more- Chaitra Navratri 2022: जाने कब मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि? साथ ही जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

जाने क्या होता है हनुमान कवच यंत्र

ये बात तो शायद आप भी जानते ही होंगे कि हनुमान जी को अजर अमर की उपाधि दी जाती है। माना जाता है कि हनुमान कवच यंत्र लोगों का दुख दूर करने में एक अहम भूमिका निभाता है। हनुमान कवच यंत्र पहनने मात्र से आपके दुःख और गरीबी दूर हो जाती है। मान्यता तो ये भी है कि त्रेता युग में दुष्ट रावण का वध करने के लिए भी प्रभु श्री राम ने हनुमान कवच का पाठ किया था और स्वयं प्रभु श्रीराम ने हनुमान कवच की संरचना की थी।

जाने हनुमान कवच यंत्र धारण करने से लाभ

हमारे शास्त्रों के अनुसार हनुमान कवच यंत्र धारण करने से आपको अपने जीवन से दरिद्रता, भूखमरी, बीमारी से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाती है। हनुमान कवच यंत्र को बुराई का नाश और सच्चाई की जीत के लिए भी प्रेरक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार गरीब दीन दुखियों की जिंदगी में तम रूपी अंधेरे में प्रकाश फैलाने के लिए भी यह हनुमान कवच यंत्र अति लाभकारी है। इतना ही नहीं यह यंत्र भूत, प्रेत, असुर और राक्षसी ताकतों से लड़ने में हमारी मदद करता है और कार्य सिद्धि में भी हनुमान कवच काफी लाभकारी होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button