भारत

ऑपरेशन रोमियो : 2 घंटे में पकड़े गए 50 मजनू

शुक्रवार की रात शराब पीकर लड़कियों को छेड़ने वालों पर काफी भारी पड़ी। जी हां, शुक्रवार को दिल्ली से सटे गुडगांव में पुलिस वालों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन रोमियो’ चलाया।

dfhgfghfhj

इस ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई, पुलिस ने देर रात लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने वाले और छेड़ने वाले 50 लड़कों को हिरासत में लिया।

यह ऑपरेशन करीब 2 घंटे चला और सड़को पर लड़कियों को छेड़ने वालों पर अपना शिकंजा कसा।

आपको बता दें, यहां से पुलिस को लगातार लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए ‘ऑपरेशन रोमियो’ चलाया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button