मनोरंजन

ग्रेट ग्रैंड मस्ती हुई टोरेंट पर लीक, बदली रिलीज डेट

बॉलीवुड इंटस्ट्री को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। जी हां, बड़े बैनर तले बनी फिल्म ऑनलाइन एक के बाद एक लीक होती जा रही हैं। पहले उड़ता पंजाब ऑनलाइन लीक हुई उसके बाद खबरें आई कि सुल्तान भी लीक हो गई और अब ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फिल्म लीक होने की भी खबरें आ रही है। ग्रेट ग्रैंड मस्ती टोरेंट पर लीक हुई है।

ग्रेट ग्रैंड मस्ती हुई टोरेंट पर लीक, बदली रिलीज डेट
ग्रेट ग्रैंड मस्ती

इसी के साथ अब इस फिल्म की रिलीज डेट पर भी असर पड़ा है। पहले यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 15 जुलाई को ही रिलीज कर दी जाएगी।

इसके पीछे मुख्य कारण फिल्म रिलीज से 17 दिन पहले ही टोरेंट पर लीक होना। माना जा रहा है कि 22 जुलाई को रिलीज करने से फिल्म मेकर्स को नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button