भारत

वैंकेया नायडू बोले एनडीटीवी पर कार्यवाही देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए

एनडीटीवी पर लगे प्रतिबंध की सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया


एनडीटीवी पर वैंकेया नायडू का बयान

एनडीटीवी इंडिया पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा एक दिन के लिए लगे गए बैन को न्यायसंगत बताते हुए केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने यह कहा है,  कि यह कदम राष्ट्र की सुरक्षा के देखते हुए उठाया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने शनिवार यानि आज सुबह अपने दिए एक बयान में यह कहा है, कि एक टीवी चैनल को एक दिन के लिए बंद करने की कार्यवाही देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।

प्रतिबंध की वजह

भारत सरकार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘NDTV इंडिया’ को एक दिन के लिए ऑफ़ एयर करने का आदेश जारी किया है। भारत सरकार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘NDTV’ पर प्रतिबंध पठानकोट हमलों की कवरेज के दौरान संवेदनशील जानकारियां देने के आरोप में लगाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश से ‘NDTV इंडिया’ का 8-9 नवंबर की आधी रात से 9-10 नवंबर की आधी रात तक प्रसारण बंद रहेगा ।

एनडीटीवी
एनडीटीवी

एडिटर्स गिल्ड ने की आदेश की निन्दा

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने NDTV इंडिया पर ले प्रतिबंध और  एक दिन के लिए प्रसारण रोकने के आदेश की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है, कि भारत सरकार के इस कदम से आपातकाल के दिनों की याद ताजा हो गई है। यह समाचार माध्यमों पर कड़ी सेंसरशिप लगाने के समान है।

एनडीटीवी का बयान

इस पूरे मामले में एनडीटीवी बयान जारी करके कहा है, कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आदेश बेहद ही चौंकाने वाला है। हर समाचार चैनल और अख़बार की कवरेज समान थी। NDTV की कवरेज संतुलित थी। साथ ही कहा, कि इस संबंध में एनडीटीवी सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

आप को बता दें, एनडीटीवी पर लगे प्रतिबंध की सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दिखने को मिल रही है। भारत के कई पत्रकारों ने इस प्रतिबंध पर अपना विरोध जताया है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने एनडीटीवी पर लगे प्रतिबंध का स्वागत भी किया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button