धार्मिक

जाने क्यों हर साल मनाई जाती है गीता जयंती ?

क्या महत्व है भगवत गीता का ?


गीता जयंती जो की हर साल दिसंबर में मनाई जाती है. यह जयंती इसलिए भी मनाई जाती है क्यूंकि इस दिन भगवत गीता का जन्म हुआ था जब भगवान श्री कृष्णा ने गीता में लिखे श्लोको को पहली बार नंदी घोष रथ सारथि पर अपने मुख से कुरुक्षेत्र मैदान में कहा था . इस दिन को बड़े ही ख़ास तरीके से मनाया जाता है लोग इस दिन घरो में भगवत गीता का पाठ करते है. साथ ही इस दिन इस्कॉन मंदिर में भगवान् श्री कृष्णा की पूजा की जाती है। गीता जयंती हर साल मोक्षदा एकादशी के दिन आती है इसलिए लोग इस दिन उपवास भी रखते है.

gita-jayanti

अब जानते है की भगवत गीता का महत्व क्या है?

हमारी ज़िन्दगी में भगवत गीता का महत्व भी इसलिए ज्यादा है क्यूंकि गीता का जन्म मनुष्य को धर्म का सही अर्थ समझाने के लिए किया गया था. जब गीता का जन्म हुआ था तब कलयुग का दौर भी शुरू हो चूका था और आगे अर्जुन को समझने के लिए कोई कृष्णानहीं होगा इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने पहले ही इसका जिक्र किया ताकि आने वाले कलयुग में कोई गलती करने से बचे.

जाने क्या थे वो उपदेश जो भगवन श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिए थे.

भगवन श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र मैदान पर अर्जुन को गीता के यह कुछ एहम उपदेश दिए जिसने अर्जुन को सही रास्ता दिखाने में मदद की और उसके उलझनों को सुलझाया था और वो उपदेश थे.
1. अधर्म की राह में विनाश निश्चित है
2. संदेह करने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता
3. क्रोध मनुष्य का दुश्मन है
4. कर्म करो फल की चिंता किए बगैर
5. मृत्यु निश्चित है तो शोक किस बात का

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button