लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi 2022: मोदक की आसान Recipe ,घर पर बनाये और करें बप्पा को खुश

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर घर पर ट्राई करें इन मोदकों की रेसिपी, पूजा हो जाएगी सफल


Highlights –

. इस साल गणपति उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से होने वाली है।

. मोदक गणपति बप्पा का पसंदीदा व्यंजन है।

. इसलिए उनकी पूजा में मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है।

Ganesh Chaturthi 2022:इस साल गणपति उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से होने वाली है। हर साल की तरह इस साल भी गणपति उत्सव 11 दिनों तक मनाया जाएगा और गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा विराजमान होंगे। इस दिन को मनाने के लिए घरों से लेकर गणपति पंडाल तक सजने लगते हैं।

अगर हम गणपति उत्सव की बात करें और इसमें बप्पा का प्रिय भोग की बात न करें तो ऐसे में ये पर्व अधूरा ही रह जाएगा। मोदक गणपति बप्पा का पसंदीदा व्यंजन है। इसलिए उनकी पूजा में मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। वैसे तो मोदक मावा या फिर चावल के आटे से बनाएं जाते हैं लेकिन 11 दिन तक रोज एक ही तरह का भोग न लगाकर आप गणपति बप्पा को अलग अलग तरह के मोदक व लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

अगर इस गणपति उत्सव पर आप भी गणपति बप्पा को खुश करना चाहते हैं तो आप बप्पा को अलग -अलग तरह के लड्डुओं और मोदक का भोग लगा सकते हैं। इससे बप्पा प्रसन्न होंगे। तो चलिए आज हम आपको चार तरह के लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं।

मोदक की प्रचलित कथा

गणपति बप्पा की मोदक से जुड़ी एक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव सो रहे थे और गणपति बप्पा पहरा दे रहे थे। इस दौरान परशुराम वहां पहुंचे तो बप्पा ने उनको रोक दिया। जिसके कारण परशुराम क्रोधित हो गए और वो गणपति बप्पा से युद्ध करने लगे। लेकिन उसके बाद परशुराम गणपति बप्पा से पराजित होने ही वाले थे कि तभी उन्होंने भगवान शिव द्वारा दिए गए परशु से गणेश जी पर प्रहार कर दिया। जिससे बप्पा का दांत टूट गया। दांत टूटने के कारण बप्पा को खाने पीने में परेशानी होने लगी। जिसके कारण उनके लिए मोदक तैयार करवाए गए। मोदक मुलायम होते हैं इसलिए बप्पा ने उसे पेट भर खाया और वो ज्यादा काफी प्रसन्न हुए।

आपको बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार गणपति उत्सव का त्योहार हर साल अगस्त या फिर सितंबर में मनाया जाता है। इस साल गणपति उत्सव का त्योहार 31 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक मनाया जा रहा है।

साबूदाना मोदक:

31 अगस्त से गणपति उत्सव की शुरुआत हो रही है ऐसे में आपको 11 दिन तक रोज गणपति बप्पा की पूजा करनी होगी और बप्पा को प्रसन्न करने के लिए आपको उन्हें मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाना होगा। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर पर बने साबूदाना का भी भोग लगा सकते है।

साबुदाना मोदक बनाने की विधि –

बेसन का लड्डू:

मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है गणपति बप्पा को शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू बहुत ज्यादा पसंद आते हैं। अगर आप गणपति उत्सव पर अपने घर पर मोदक नहीं बना सकते हैं तो आप घी से बने बेसन के लड्डू का भोग भी लगा सकते है। लेकिन एक बार घर पर यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

बेसन के लड्डू बनाने की विधि –

मोतीचूर के लड्डू:

आप चाहे तो गणपति उत्सव पर बप्पा को मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं। मोतीचूर के लड्डू को बूंदी का लड्डू भी कहा जाता है। मोतीचूर के लड्डू भी गणपति बप्पा को पसंद आते हैं। आप घर पर बूंदी के लड्डू बनाएं और प्रसाद में गणपति जी को भोग लगाएं।

मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि –

चावल के आटे के मोदक –

ये बात तो हम आपको बता ही चुके है गणपति बप्पा को मोदक बहुत ज्यादा पसंद है। इसलिए आप गणपति उत्सव के मौके पर गणपति बप्पा को चावल के मोदक का भोग लगा सकते है। वैसे तो मोदक कई तरीके से बनते हैं पर चावल के आटे के मोदक परंपरागत तरीके से महाराष्ट्र के घर-घर में बनाए जाते हैं और गणपति उत्सव के मौके पर वही बप्पा को चढ़ाया जाता है।

चावल के आटे के मोदक की विधि –

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button