पॉलिटिक्स

अनशन के चौथे दिन कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को लिखा चौथा पत्र

रविवार को करेंगे बड़ा खुलासा


 

आप के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का आज चौथा दिन  है। चौथे दिन कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने रविवार को बड़ा खुलासा करने की चेतावनी है।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री पांच विधायकों के विदेश यात्रा का ब्यौरा नहीं दिया तो वह रविवार को बड़ा खुलासा करेंगे। साथ ही कहा अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

क्या लिखा है पत्र में

आदरणीय अरविंद जी

आज अनशन का चौथा है। पिछले चार दिनों में इन विदेशी यात्राओं के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए आपने कितना कुछ करवाया। क्या है ऐसा जिसके सामने आने से आपको डर लगता है। इन पांचों नेताओं के विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे हैं। आप? कल आपने विधायकों को मेरे खिलाफ ढाल बनाने की रणनीति बनाई। केवल एक विधायक तैयार हुए? एक सच को छिपाने के लिए कितने तमाशे अरविंद जी। संजीव मेरे भाई है। मुग्ध हैं आप पर। लेकिन एक दिन उनकी आंखों से भी पर्दा हटेगा। शायद कल ही ये पर्दा हट जाए।

mishr ji

कपिल मिश्रा


 

मिश्रा आगे लिखते हैं कल जो तथ्य मैं देश के सामने रखूंगा वो सारे देश को ये बता देंगे कि आप इन विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे हो। कल के लिए भी कोई नया तमाशा ढूंढ लीजियेगा। ध्यान भटकाने के लिए पुन याद दिलाना चाहता हूं जब तक इन विदेशी दौरों के विवरण सार्वजनिक नहीं होते, मैं अनशन नहीं तोडूंगा।

संजीव झा कर रहे हैं आज से अनशन

वहीं दूसरी कपिल मिश्रा के आरोपों का जवाब देने के बजाए आप के विधायक अनशन करने जाने रहे हैं।

बुराड़ी के विधायक संजीव झा आज से अनशन करने जा रहे हैं। संजीव सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा की समाधि राजघाट जाएंगे। इसके बाद कपिल मिश्रा के घर के सामने अनशन करेंगे।

वहीं संजीव झा ने मांग की है कि कपिल मिश्रा ने जो दो करोड़ रुपए मुख्यमंत्री को लेते हुए देखा है उसका सबूत दें।

इससे पहले शुक्रवार को कपिल मिश्रा अपनी पत्नी और कुछ समर्थकों के साथ राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि के पास बैठकर ध्यान लगाया। प्रार्थना के दौरान वह रो पड़े।

Back to top button