भारत

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में चलेगी महिला पीसीआर

देश की राजधानी में आए दिन महिलाओं के साथ हो रही बदसूलकी वारदातों के देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें और सुरक्षा देना का फैसला लिया है।

एक बेवसाइट की खबर के अनुसार अब दिल्ली में महिला पीसीआर चलाई जाएंगी। जिसकी ड्राइवर भी महिला कांस्टेबल ही होगी। इसके लिए आठ महिला कांस्टेबल को ड्राइवर के लिए चुन लिया गया  है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की पैट्रोलिंग यूनिट में 240 महिलाएं है। इनमें 160 नई शामिल की गई है। इन्हें फिलहाल गन पर्सन या इनचार्ज के रुप में तैनात किया गया है जिन आठ महिलाओं को चुना गया है वे इन 160 में से ही है।

06DE_PCRDEL_1936311f

पीसाआर वैन

योजना जल्द ही शुरु की जाएंगी। लेकिन यह योजना के कुछ चुनिंदा जगहों में शुरु की जाएगी। इसके बाद पूरी दिल्ली में शुरु किया जाएंगा।

सबसे पहले यह योजना दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके और इंडिया गेट में शुरु की जाएगी।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर(पीसीआर) आरके सिंह ने बताया कि इन महिला पीसीआर को सिर्फ छेड़छाड़ या उत्पीड़न जैसी शिकायतों तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा ब्लकि इन्हें हर तरह के संकट में कॉल लेने पड़ेगे। इस जिम्मेदारी के लिए आठ महिलाओं को बाकायदा परीक्षा के बाद चुना गया है।

अब से दिल्ली में महिला कांस्टेबल के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरुरी हो गया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button