लाइफस्टाइल

Foot fingers Astrology : ऐसी उंगलियों वालों के जीवन मे होता है ‘राजयोग’, जाने क्या कहती है आपकी उंगलियां!

Foot fingers Astrology : पैरों की उंगलियां बताती हैं आपका भविष्य, जानें आपके पैरों की उंगलियां क्या कहती हैं?


Highlights –

. सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों और बनावट के आधार पर लोगों के व्यवहार और भाग्य के बारे में जानकारी मिलती है।

. पैर की उंगलियां भी आपके भाग्य को बताती हैं।

Foot fingers Astrology  : अपने भविष्य को लेकर महत्वाकांक्षी होना लाजमी है। हम सभी भविष्य के बारे में जानने को लेकर हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। इसके लिए हम कई तरह के रास्ते अपनाते हैं। एस्ट्रोलॉज़र के पास जाने से लेकर अपने शरीर की बनावट तक को हम अपने भविष्य से जोड़ने लग जाते हैं।

अगर शरीर की बनावट की बात यहाँ आई है तो पैरों की उंगलियों की बनावट को देखना जरूरी हो जाता है। वो इसलिए क्योंकि पैरों के उंगलियों में आप अपने भविष्य को देख सकते हैं।

शरीर के कई अंग भाग्य और भविष्य के संकेत देते हैं। केवल हाथ की रेखा से ही किसी के भाग्य को नहीं जाना जा सकता है।  सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों और बनावट के आधार पर लोगों के व्यवहार और भाग्य के बारे में जानकारी मिलती है। पैर की उंगलियां भी आपके भाग्य को बताती हैं। इतना ही नहीं आपके व्यक्तित्व को बताने के साथ यह भी बताती हैं कि आप का भविष्य कैसे होगा।

हमें पता है कि आप अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक बैठे हैं। जी हां, ऐसा कई बार देखा गया है कि पैर की उँगलियाँ सामन्यत: लोगों की कुछ – न – कुछ अलग ही होती हैं।

किसी की कोई उंगली छोटी तो कोई बड़ी होती है। कुछ उंगलियां एकदम समान होती हैं। ये सारी बनावट आपके भविष्य और भाग्य को बताती हैं। तो आइए आज पैरों की उंगलियों से कुछ जानकारी हासिल करें।

1. जिसके पैर में अंगूठा छोड़ कर सारी उंगलियां बराबर हों और अंगूठा उनमें सबसे लंबा हो तो ऐसा व्यक्ति कलाप्रेमी होता है। ऐसे लोगों को किसी भी कला में बहुत मन लगता है। ऐसे व्यक्ति थोड़े खोजी प्रकृति के लोग भी होते हैं। हर चीज में रिसर्च करने की इनकी प्रबल इच्छा होती है। बहुत ही शांत रहना इनकी आदत होती है। ऐसे व्यक्ति लीडर प्रकृति के होते हैं। इन्हें दूसरों को लीड करना बेहद पसंद होता है।

2 . जिनके पैर में अंगूठे की बगल की उंगली यदि बराबर हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत रोबिला होता है। इन्हें दूसरों पर प्रभाव दिखाने की आदत होती है। ऐसा व्यक्ति बेहतर लीडर होता है। ये अपनी बात मनवाने का गुण बेहतर तरीके से जानते हैं। बस इनके अंदर जिद्द सवार होनी चाहिए। जिद्द जो ठान ली वह पूरा करके रहते हैं। कई बार अपनी जिद को पूरा करने में ये खुद को भी हानि पहुंचा लेते हैं। ये हमेशा अपने आस – पास सबको कंट्रोल करना चाहते हैं। यही नेचर इनके जीवन साथी के साथ भी दिखता है।

Read More-Home remedies for straight hair : बालों को नेचुरली स्ट्रेट करें इन घरेलू नुस्खों से, आप नहीं लगेंगी किसी सेलिब्रिटी से कम
3. जिनके अंगूठे और उंगलियों के बीच गैप ज्यादा हो ऐसे लोग हमेशा अपने परिवार से अलग-थलग ही रहते हैं। बड़े परिवार के बाद भी इनका लगाव परिवार से नहीं होता। उनके साथ लोग जुड़ते हैं लेकिन जल्दी ही साथ छोड़ देते हैं। ऐसे लोग हमेशा एकांत में रहना पसंद करते हैं। इन्हें अकेले रहने में कोई परेशानी नहीं होती।

4. पुरुषों में अगर अंगूठा अगर आगे से गोल है तो ऐसे लोग बहुत धनी होते हैं। इनके जीवन में धन 36 से 42 उम्र के बीच आता है। ऐसे लोग धनी बनने की ख्वाहिश रखते हैं और वो सफल भी हो पाते हैं।

5. ऐसा माना जाता है कि फटे पैर आपके लिए अनलकी हो सकता है। यदि पैर की एड़ी हमेशा फटी रहती है तो किस्मत फटी होने का संकेत है। ऐसे लोग पुरानी चीजों को साथ लेकर चलते हैं, खुद को समय के साथ बदलते नहीं और यही कारण है कि वे आगे नहीं बढ़ पाते।

जीवन में समय – समय पर बदलाव बेहद जरूरी है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति के ऊपर किसी न किसी का श्राप होता है। इस कारण सफलता रुक रही होती है। इसके विपरीत यदि किसी व्यक्ति के  पैर कोमल हैं तो 23 या 28 साल की उम्र में उनका  भाग्योदय होना निश्चित है। उनको ऊंचाई पर आने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे लोग मान-सम्मान, धन वैभव सब पाने के सक्षम होते हैं।

6. यदि किसी व्यक्ति के  पैर हमेशा गर्म रहते हैं या पसीना आता है उसमें तो उसके जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलने वाला। उनको अपनी तमाम मेहनत का फल बहुत कम मिलता है। उनको जीवन में कुछ भी पाने के लिए बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है।

7. यदि पैर में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां हो तो ऐसे लोग भी प्रभावशाली प्रकृति के होते हैं। ये अपनी बात ही सही मानते हैं और दूसरों की बात को तवज्जो नहीं देते। यही वजह है कि गृहस्थ जीवन इनका बहुत सुखमय नहीं होता।

8. यदि पैर में अंगूठा और बगल की दो उंगलियां बराबर हों तो ऐसा इंसान मेहनती, नम्र तथा जिम्मेदार प्रवृत्ति का होता है। ये किसी विवाद में नहीं पड़ते न ही किसी को परेशान करते हैं। ये एक अच्छे जीवनसाथी भी साबित  होते हैं।

9. यदि किसी के पैर में अंगूठे के पास वाली उंगली अंगूठे तथा अन्य सभी उंगलियों से भी अधिक लंबी हो, तो ऐसा व्यक्ति काफी एनर्जेटिक होता है। ये किसी भी काम को ठान लें तो करने से पीछे नहीं हटते। इनके अंदर अजीब सी स्फूर्ति होती है और ये इनके लिए सकारात्मक होती है।

पैरों की बनावट और उंगलियां इंसान के व्यक्तित्व को बताती हैं। व्यक्तित्व से भाग्य बनता और बिगड़ता भी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button