बिना श्रेणी

बीमारियों से बचना चाहते है तो मानसून मे इन फूड्स को करे अवॉयड

मानसून का  मौसम साथ लता है  बीमारियां – इन खानों से बचे 


 पानी की बूंदें जमीन पर गिरने के साथ ही मानसून हमारे दरवाजे पर दस्तक देता है। मानसून का मौसम आते बीमारियों  लोगों को घेर लेती है जैसे सर्दी या फ्लू आदि। हमारा शरीर इन बीमारियों  के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है।  साथ ही हमारे टेस्ट बड्स भी सक्रीय हो जाते  है. जो अच्छे -अच्छे खाद्य प्रदार्थों के लिए हमें ललचाते हैं।  लेकिन क्या आप जानते है कि मानसून के सीजन में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जो हमें नहीं खाने चाहिए।

बीमारियों से बचना चाहते है तो मानसून मे इन फूड्स को करे अवॉयड)

 हर मौसम के अपने फायदे और नुकसान होने के साथ-साथ कुछ ऐसे खाद्य प्रदार्थ भी होते है जो हमें नहीं खाने चाहिए। यह जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है कि इस मौसम में आप क्या खाएं और क्या नहीं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य प्रदार्थ बता रहे हैं, जिन्हें बारिश के दौरान नहीं खाना चाहिए।

 
Read more: अगर आप है “foodie” , तो एक बार यहाँ जरूर जाए

 1. कटे हुए फल  – Cut fruits that have been left out for long

मौसम में थोड़े से बदलाव के कारण फ्लू संक्रमण हवा को दूषित करता है, जिसके परिणामस्वरूप अन्य लोग फ्लू को भी पकड़ लेते हैं। इसलिए जो कुछ भी लंबे समय तक खुले मे रखा हो  उसका सेवन नहीं करना चाहिए वो आपको बीमार बना सकता है. इससे बचने के लिए सड़क किनारे बेचे जाने वाले फलों या सब्जियों और घर पर लम्बे समय तक कटे फलों और सब्जियों को नहीं खाना चाहिए।

 
 2.हरी सब्जियां – Green vegetables

मानसून के आते ही हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, पत्ता गोभी, गोभी और बैंगन आदि की फसल पक कर  बाजार में बिकने के लिए आ जाती हैं। लेकिन बारिश के समय इन सब सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़ें पनप  जाते है कभी-कभी धोने से भी नहीं निकलते। इनका सेवन करने से पेट संबंधी समस्या, गले का इन्फेक्शन आदि हो जाता हैं। मानसून  में हरी सब्जियों न खाकर अन्य सब्जियों का सेवन करें।

(green vegetables)

 3.सी-फूड -Sea food

मानसून  के दौरान सी-फूड को  खाने से बचना चाहिए। मॉनसून के सीजन में एनिमल्स और  वॉटर क्रीचर्स  रोमांटिक मूड में होते है और ये समय उनके लिए सबसे ज्यादा फर्टाइल होता हैं। इस समय वो प्रजनन क्रिया करते हैं। मॉनसून में सी-फूड का सेवन करने से फूड प्वॉइजनिंग और अन्य बीमारियों  का खतरा रहता है। बारिश के पानी में  से फ़ूड पनपता हैं इसलिए ऐसे में वो दूषित हो जाता है। मानसून के मौसम में सी-फूड से दूर ही रहें।

 4.स्ट्रीट फूड – street food

मानसून के मज़े लेने के लिए स्ट्रीट पर घूमने के साथ ही हमारा मन स्ट्रीट फ़ूड खाने के लिए ललचाने लगता हैं। लेकिन की आप जानते है कि इसी दुआरण बारिश का गन्दा पानी और उसमे पनपने वाले कीड़े-पतंगे सड़क किनारे बैठे घोमचों वाले के खाने पर सबसे ज्यादा मंडराते हैं। इसलिए मानसून में स्ट्रीट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। स्ट्रीट फ़ूड खाने से फूड प्वॉइजनिंग, पेट के इन्फेक्शन आदि की समस्या हो जाती हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button