भारत

आप की बढ़ती मुश्किल, देवली विधायक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

वहीं दूसरी ओर विधायक का कहना है कि यह सभी बीजेपी की चाल है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही।

जी हां, एक महिला ने दिल्ली के देवली के इलाके के विधायक प्रकाश झारवाल पर बदसलुकी का आरोप लगाया है। इस मामले पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

022

प्रकाश झारवाल

दरअसल, महिला ने आरोप लगाया है कि वह पानी की किल्लत से परेशान होकर ग्रेटर कैलाश स्थित जल बोर्ड ऑफिस गई थी। तभी वहां पर विधायकों के साधियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं विधायक प्रकाश झारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए बदसलुकी की थी।

वहीं दूसरी ओर विधायक का कहना है कि यह सभी बीजेपी की चाल है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button