मनोरंजन

जाने कंगना रनौत की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने दिलाया उनको ‘क्वीन’ का खिताब

जाने उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने कंगना कंगना रनौत
को दिलाई एक अलग पहचान


बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को भला कौन नहीं जनता।  आज के समय में कंगना रनौत को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। इन दिनों कंगना रनौत  अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े ही अलग अंदाज में अपनी बात रखती है। छोटे से शहर से आने वाली कंगना रनौत आज के समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और अपने फैंस के दिल पर राज कर रही है। अगर हम बात करें कंगना रनौत के बॉलीवुड करियर की तो कंगना को इस इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके है इन 15 सालों में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। जिसके बदलौत आज उन्हें ‘क्वीन’ का खिताब मिला। तो चलिए आज जानते है वो कौन सी फिल्में हैं जिन्होंने कंगना को दिलाई एक अलग पहचान।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: आपको बता दे कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने भी कंगना रनौत को ‘क्वीन’ का खिताब दिलाने में अहम भूमिका दिलाई। तनु वेड्स मनु को इतनी सफलता मिलने के बाद आनंद एल राय इसका दूसरी पार्ट तनु वेड्स मनु रिटर्न्स लेकर प्रस्तुत हुए। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में तनु और मनु की शादी हो चुकी होती है। लेकिन शादी के बाद दोनों का आपस में मन मुटाव शुरू हो जाता है। जिसके कारण दोनों तलाक लेने के करीब होते है तभी तनु अपने पति को पागल खाने में भर्ती कराकर अपने देश आ जाती है। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। और इसी बीच कहानी में तनु की हमशक्ल की एंट्री होती है। आपको बता दें की इस फिल्म के लिए कंगना को फिल्मफेयर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स पुरस्कार हासिल हुआ था।

और पढ़ें:  जाने बॉलीवुड की उन क्लासिक फिल्मों के बारे में, जो आज भी है खास

क्वीन: आपको बता दे कि बॉलीवुड फिल्म क्वीन ने भी कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्वीन’ का खिताब दिलाने में अहम भूमिका दिलाई। आपको बता दे कि क्वीन कंगना रनौत के फिल्मी करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कंगना ने एक रानी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

फैशन: बॉलीवुड फिल्म फैशन से ही कंगना रनौत को असल ख्याति प्राप्त हुई थी। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म फैशन से ही सभी लोगों को बता दिया था कि उन्हें  सफलता किस्मत के सहारे नहीं बल्कि उनके अभिनय के बदौलत हासिल हुई है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई दिखाते हुए एक एक मॉडल के रूप में सहायक अभिनेत्री की भूमिका अदा की थी।

Back to top button