मनोरंजन

फिल्म जुनूनियत का ‘पागलों सा नाच’ गाना रिलीज

फिल्म जुनूनियत का नया गाना ‘पागलों सा नाच’ रिलीज हो गया है। गाना होली पर दर्शाया गया है। जिसमें यामी और पुलकित सम्राट जमकर होली में मस्ती कर रहे है और नाच रहे है।

इस गाने को मीत ब्रॉदर्स अनजान और खुशबु गेरवाल ने गाया है। फिल्म को संगीत भी मीत ब्रॉदर्स ने ही दिया है।

फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। जबकि कहानी विवेक के साथ प्रीति सिंह ने लिखी है।
फिल्म में पुलकित एक फौजी के किरदार में है। वहीं दूसरी ओर यामी उनके अपॉजिट नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म में ऋषिता भट्ट और गुलशन देवैया दिखाई देंगे।

फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।

Back to top button