सेहत

रहना चाहते है सेहतमंद तो अपनी डाइट में शामिल करे ये फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स

फाइबर कितना जरुरी है हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए


फाइबर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के फंक्शन को सही रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही हमारी बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और हमारे दिल की सेहत को भी ठीक रखता है। फाइबर ह्यूमन बॉडी के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो सबसे ज्यादा पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। फाइबर दो प्रकार का होता है सॉल्युबल फाइबर और इनसॉल्युबल फाइबर। दोनों ही प्रकार के फाइबर हमारी बॉडी की लिए बहुत जरुरी है। फाइबर वजन कम करने, त्वचा को हेल्दी और बॉडी में ग्लोइंग बनाए रखने में हमारी मदद करता है। अगर आप फाइबर का सही मात्रा में सेवन नहीं करेंगे तो आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बतायेगे कि किन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल कर के आप अपनी बॉडी में फाइबर की कमी पूरी कर सकते है।

साबुत अनाज: साबुत अनाज फाइबर का एक अच्छा समृद्ध है। साबुत अनाज में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। मक्का, ब्राउन राइस, ब्लैक राइस, बाजरा,गेहूं, राई, जई, जौ आदि में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है। इनमे फाइबर के अलावा प्रोटीन, बी विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, और मिनरल्स आदि न्यूट्रिएंट्स होते है। क्या आपको पता है 100 ग्राम गेंहू में 7 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

और पढ़ें: ज्यादा कॉफी पीना हो सकता है नुकसानदायक:  जानिए सेवन की सही मात्रा

नाशपाती: क्या आपको पता है नाशपाती फाइबर के सबसे अच्छे सोर्स में से एक है। नाशपाती स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक फल भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 100 ग्राम नाशपाती में 3.1 ग्राम फाइबर होता है। इतना ही नहीं नाशपाती में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।

fiber ke liye kya khaye

नट्स: नट्स जैसे बादाम, अखरोट और मूंगफली आदि में फाइबर की भरपूर मात्रा में होता है। मील्स के बीच में लगने वाली छोटी-छोटी भूख के लिए नट्स सबसे अच्छा ऑप्शन है। नट्स फाइबर से भरपूर होने के कारण आपके पाचन को बेहतर बनाये में आपकी मदद करते है। क्या आपको पता है 100 ग्राम मिक्स्ड नट्स में 7 ग्राम फाइबर होता है।

रासबेरी: रासबेरी देखने में जितनी सुन्दर होती है उससे ज्यादा वो खाने में स्वादिष्ट होती है। रासबेरी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही रासबेरी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है इसके साथ ही रासबेरी में विटामिन ए, विटामिन बी 6, कैल्शियम और जिंक की अच्छी मात्रा होती है,100 ग्राम मिक्स्ड नट्स में 8 ग्राम फाइबर होता है।

केला: केले के फायदे तो ज्यादा तर लोगों को पता होते है। केले में विटामिन सी, विटामिन बी 6 और पोटेशियम के साथ कई पोषक तत्वों पाए जाते है। क्या आपको पता है हरे केलों में और कच्चे केलों में स्टार्च होता है जो फाइबर की तरह काम करता है। 100 ग्राम केले में 2.6 ग्राम फाइबर होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button