सेहत

Feeling tired in Morning: सुबह उठते ही अगर होती है आपको थकान, आज से ही शुरू करें ये 5 काम

Feeling tired in Morning: रूटीन में करें शामिल इन 5 कामों को, रहेंगे दिनभर तरोताजा


Highlights –

  • अक्सर सुबह उठकर शरीर में थकान महसूस होती है। बिस्तर सबसे अच्छा दोस्त लगने लगता है।
  • ऐसे में स्थिति से भागने के बजाय हालत सुधार लेना ज्यादा बेहतर लगता है।
  • ये सारी चीजें अगर आपके साथ प्रतिदिन होती है और हर दिन सुबह तबीयत खराब महसूस होती है और थकान लगती है तो कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।

Feeling tired in Morning : आज की रोजमर्रा ऐसी हो गई है जिसमें थकान जैसे शब्द न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। अक्सर सुबह उठकर शरीर में थकान महसूस होती है। बिस्तर सबसे अच्छा दोस्त लगने लगता है। लेकिन, उठकर कॉलेज या ऑफिस तो जाना ही पड़ता है या फिर घर के कामों के लिए उठना जरूरी हो जाता है।

ऐसे में स्थिति से भागने के बजाय हालत सुधार लेना ज्यादा बेहतर लगता है। ये सारी चीजें अगर आपके साथ प्रतिदिन होता है और आपको अगर हर दिन सुबह तबीयत खराब महसूस होती है और थकान लगती है तो कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। अगर इन बातों का आप ध्यान रख लें तो ये रोज – रोज की समस्या से आप निजात पाने में सक्षम हो पाएंगे।

आगे आपको हम कुछ भी बताएं उससे पहले आपको बता दें कि अगर ऐसी स्थिति आपके साथ बहुत समय से हो रही है तो रोज-रोज की थकान किसी सेहत से जुड़ी दिक्कत का लक्षण भी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले इस बात का पता लगाना जरूरी है कि कहीं आप किसी बीमारी के शिकार तो नहीं हैं। इसके लिए आप टेस्ट करा सकते हैं या डॉक्टर से मिल सकते हैं। इसके अलावा पूरी नींद लेना बेहद जरूरी है। चलिए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने सुबह के थकान को दूर भगा सकते हैं। . 

व्यायाम है जरूरी

कई बार एक्सरसाइज की कमी भी जरूरत से ज्यादा थकावट का कारण बनती है। ऐसे में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज इस थकावट को दूर कर सकती है। हल्की वॉकिंग से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।  रोजाना बैठे रहना और एक ही पोजीशन में रहने पर यह दिक्कत होती है। दिन में आधे घंटे के लिए व्यायाम जरूर करें।

योगा से मिलेगा बेहद फायदा

कभी-कभी अकड़ी पीठ, कमर या गर्दन के चलते थकान महसूस होती है। हमारे देश में योग को जीवन का आधार माना गया है और अब तो पूरा दुनिया योग पर विश्वास करती है। योगा न ही सिर्फ आपके फिजिकल बनावट को सुधारता है बल्कि आपके मन को भी शांत रखने में बहुत मददगार साबित होता है। उठते ही कोई एक या दो योगा पोज करके देखें जो शरीर की अकड़न को दूर कर दें।

Read More- लहसुन का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान, बिल्कुल भी न करें ये गलतियां

पानी को बना लें दोस्त

सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं। ज्यादातर लोग सुबह उठकर सीधा चाय पीते हैं लेकिन ये स्टेप आप एक गिलास पानी के बाद कर सकते हैं। आप हल्का गर्म पानी पी सकते हैं। यह शरीर में हुई पानी की कमी को दूर करता है और साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायक होता है। इससे पाचन भी सही रहता है। आपकी सुबह की थकान और आलस दूर होने में इससे मदद मिलती है।

धूप है जरूरी

आंखें ही नहीं बल्कि दिमाग खोलने के लिए भी धूप लेना बेहद जरूरी होता है। सुबह उठने के तुरंत बाद किसी काम में लग जाने के बजाय कुछ देर शांति से बैठकर सुबह की धूप लें और हो सके तो सैर करने निकले। धूप में मौजूद विटामिन डी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और सभी रोगों से दूर रखता है।

सुबह का नाश्ता है जरूरी

आपका सुबह का नाश्ता इस तरह का होना चाहिए जिससे आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिल सके। सेहतमंद नाश्ता करने पर जब आप घर से निकलेंगे तो रास्ते में थकान महसूस नहीं करेंगे और ना ही रास्ते भर आपको मेट्रो या कैब में बैठकर नींद आएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button