लाइफस्टाइल

Eid al-Fitr 2023: जाने क्या है बिरयानी का इतिहास?

Eid al-Fitr 2023: 5 तरह की बिरयानी जिसे इस बार आप ईद के मौके पर अपने घर पर टॉय कर सकते है


Eid al-Fitr 2023: शायद ही कोई होगा जिसे बिरयानी पसंद न हो। वरना ज्यादातर लोगों को बिरयानी बहुत ज्यादा पसंद होती है। हमारे देश के हर कोने में बिरयानी का जायका अलग अलग होता है। बिरयानी में चावल, मीट, मछली और झींगा को मसालों के साथ पकाया जाता है। शायद इस लिए ही बिरयानी की खुश्बू सभी लोगों के मुंह में पानी ले आता है फिर चाहें आपको भूख हो या न हो। लेकिन क्या आपको पता है बिरयानी कैसे बनी हमारे खाने की थाली का हिस्सा। अगर नहीं कोई बात नहीं, आज हम आपको बिरयानी के इतिहास के बारे में विस्तार से बताएंगे।

जाने क्या है बिरयानी का इतिहास?

ऐसे तो बिरयानी के इतिहास से जुड़ी कई कहानियां हैं लेकिन आज हम आपको मुमताज से जुड़ी बिरयानी की एक कहानी बताने जा रहे है। माना जाता है कि बिरयानी की शुरुआत पहली बार भारत में मुग़लों द्वारा की गई थी। ये एक समय पर शाही भोजन का हिस्सा हुआ करता था। कहा जाता है कि बेगम मुमताज महल के कहने पर उनके रसोइयों द्वारा पहली बार बिरयानी बनाई गयी थी। हुआ कुछ यूं था कि एक बार मुमताज अपनी फ़ौज के बैरक में चली गईं।

वहां उन्होंने देखा कि उनके सैनिक बहुत ज्यादा कमज़ोर हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने रसोइयों को बुलाया और सैनिकों के लिए एक संतुलित आहार बनाने को कहा। मुमताज द्वारा कई डिश को रिजेक्ट करने के बाद आख़िरकार मुमताज ने बिरयानी को सेलेक्ट किया था।

मुमताज महल और बिरयानी

ऐसे तो बिरयानी के इतिहास से जुड़ी कई कहानियां हैं लेकिन आज हम आपको मुमताज से जुड़ी बिरयानी की एक कहानी बताने जा रहे है। माना जाता है कि बिरयानी की शुरुआत पहली बार भारत में मुग़लों द्वारा की गई थी। ये एक समय पर शाही भोजन का हिस्सा हुआ करता था। कहा जाता है कि बेगम मुमताज महल के कहने पर उनके रसोइयों द्वारा पहली बार बिरयानी बनाई गयी थी। हुआ कुछ यूं था कि एक बार मुमताज अपनी फ़ौज के बैरक में चली गईं।

वहां उन्होंने देखा कि उनके सैनिक बहुत ज्यादा कमज़ोर हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने रसोइयों को बुलाया और सैनिकों के लिए एक संतुलित आहार बनाने को कहा। मुमताज द्वारा कई डिश को रिजेक्ट करने के बाद आख़िरकार मुमताज ने बिरयानी को सेलेक्ट किया था।

अरब के व्यापारी और बिरयानी

बिरयानी के इतिहास से जुड़ी एक अन्य कहानी भी है कहा जाता है कि बिरयानी को अरब के व्यापारी दक्षिण भारतीय तट मालाबार से लेकर आए थे। तमिल साहित्य में उन्होंने ओन सोरू नाम के चावल से बनी डिश का ज़िक्र किया है उस समय पर मीट, चावल, धनिया, काली मिर्च जैसे मसाले डालकर बनाई गई इस डिश को सैनिकों को खिलाया जाता था। ख़ैर बिरयानी कहीं से भी कई हो लेकिन हमने इससे दिल से अपनाया है। हमारे देश में बिरयानी लवर्स की कोई कमी नहीं है। हमारे देश के हर गली, नुक्कड़, चौराहे पर आपको इसका स्वाद चखने को मिल जायेगा।

5 तरह की बिरयानी जिसे आप इस बार ईद के मौके पर अपने घर पर टॉय कर सकते है

मुगलई बिरयानी: मुगल खाना बनाने को एक कला मानने थे। मुगल हमेशा से ही शाही खाने के बड़े इच्छुक रहे हैं। उनकी इसी शाही खाने की लिस्ट में एक नाम बिरियानी का भी आता है। बता दें कि मुगलई बिरयानी में मसालेदार मीट के साथ चावल और केवड़े की खुशबू का इस्तेमाल किया जाता था। जिसकी खुशबू अपनेआप भूख पैदा कर देती थी।

हैदराबादी बिरयानी: पूरी दुनिया में हैदराबादी बिरयानी अपने टेस्ट के लिए बेहद पॉपुलर है। ये अस्तित्व में जब आई थी जब औरंगज़ेब ने निज़ा-उल-मुल्क को हैदराबाद की कमान सौंपी। कहा जाता है उस समय पर वहां के बावर्चियों ने करीब पचास तरह की बिरयानी बनाई। जिसमे उन्होंने मछली, हिरन, श्रिम्प और खरगोश तक के मीट भी शामिल किए थे। लेकिन क्या आपको पता है फ्लेवर वाले मीट जिसे हैदराबादी बिरयानी में लेयर किया जाता और उसमें केसर की खुशबू वाली बिरयानी सबसे ऊपर रही।

लखनवी बिरयानी: क्या आपको पता है लखनवी बिरयानी को ‘पक्की’ बिरयानी के नाम से भी जाना जाता है। पक्की स्टाइल में बनने वाली इस बिरयानी में मीट और चावल दोनों को अलग-अलग करके पकाया जाता है। जब दोनों पक जाते है तो इन्हे तांबे के बर्तन में लेयर करके रख दिया जाता है। उसके बाद आप देखोगें गरमा-गरम बिरयानी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Read More- Eid Outfits: इस ईद इन सेलिब्रिटीज़ के लुक्स से Inspo और दिखे चाँद सी खूबसूरत

दूध वाली बिरयानी: क्या आप हैदराबाद की सबसे स्पेशल बिरयानी ‘दूध बिरयानी’ के बारे में जानते है। आमतौर पर बिरयानी मसालों में तेज और अपने चटक होने के लिए ही मशहूर है। लेकिन आपको बता दें कि दूध वाली बिरयानी अपने हल्के फ्लेवर के लिए जानी जाती है।

बॉम्बे बिरयानी: अगर अपने अपनी लाइफ में बॉम्बे बिरयानी नहीं खाया तो क्या खाया। बिरयानी की लिस्ट में हमेशा बॉम्बे बिरयानी का नाम सबसे ऊपर आता है। आपको बता दें कि बॉम्बे बिरयानी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि भले ही ये मीट, मटन या फिर सब्जियों से बनी हो, लेकिन इसमें फ्राइड आलू को जरूर मिलाया जाता है। जिसके कारण इसमें एक हल्की सी मिठास आती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button