लाइफस्टाइल

Durga Pooja 2022 : नवरात्रि में हाथी पर आ रही हैं माता रानी, ज्योतिष से जानें इसके शुभ संकेत

Durga Puja 2022 : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, होने वाली है ये नवरात्रि आपकी ख़ास


Highlights –

. 26 सितंबर से नवरात्रि है।

. भक्तजन नवरात्रि का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

. त्योहार के साथ – साथ लोगों को इंतज़ार है तो शुभ संकेतों का जो मां दुर्गा अपने साथ इस वर्ष लेकर आ रही हैं।

Durga Pooja 2022 : 26 सितंबर से  नवरात्रि होने जा रही  है शुरू । भक्तजन नवरात्रि का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। त्योहार के साथ – साथ लोगों को इंतज़ार है तो शुभ संकेतों का जो मां दुर्गा अपने साथ इस वर्ष लेकर आ रही हैं। गौरतलब है कि भक्तों का माता के शुभ संकेतों का बेहद इंतज़ार है। हर साल नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा का आगमन किसी न किसी खास वाहन में होता है। मां दुर्गा की सवारी या के साथ भविष्य के संकेत भी जुड़े होते है। तो चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की सवारी क्या होगी और इससे आपके भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 26 सितंबर 2022 से हो रही है जोकि पूरे नौ दिनों तक चलेगी। शारदीय नवरात्रि पर माता दुर्गा का आगमन किसी न किसी खास सवारी में होता है। माता रानी की सवारी को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस साल मां दुर्गा की सवारी शुभ होने वाली है जिससे भविष्य में सुख व समृद्धि आएगी। यानी मां दुर्गा के आगमन के साथ ही खुशियों की बहार भी आएगी। जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि पर क्या होगा दुर्गा का वाहन और क्या है इसके संकेत।

Read More- Navratri 2022 : इस नवरात्रि इन सोलह श्रृंगार के साथ करें मां की पूजा, माँ देंगी आपको ‘अखंड सौभाग्य’ का वरदान

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 26 सितंबर से हो रही है। ज्योतिष के अनुसार मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर होने वाला है। यानी मां दुर्गा इस साल शारदीय नवरात्रि पर 26 सितंबर 2022 को हाथी पर सवार होकर आएंगी और 05 अक्टूबर 2022 को हाथी पर ही उनकी विदाई होगी।

ज्योतिष के अनुसार यदि नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार से होती है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। वहीं यदि मां दुर्गा की विदाई बुधवार या शुक्रवार को होती है तब भी उनका वाहन हाथी होता है। ऐसे में इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा और वह हाथी पर विदा भी होंगी।

Read More- Navratri 2022 : इस नवरात्री घर लें आएं ये 6 चीजें, नहीं आएगी खुशियों में कमी

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 26 सितंबर से हो रही है। ज्योतिष के अनुसार मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर होने वाला है। यानी मां दुर्गा इस साल शारदीय नवरात्रि पर 26 सितंबर 2022 को हाथी पर सवार होकर आएंगी और 05 अक्टूबर 2022 को हाथी पर ही उनकी विदाई होगी।

ज्योतिष के अनुसार यदि नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार से होती है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। वहीं यदि मां दुर्गा की विदाई बुधवार या शुक्रवार को होती है तब भी उनका वाहन हाथी होता है। ऐसे में इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा और वह हाथी पर विदा भी होंगी।

हाथी की सवारी क्या देती है संकेत?

मां दुर्गा नवरात्रि पर अलग-अलग सवारियों में आती हैं। मां दुर्गा का आगमन डोली, नाव, मनुष्य, घोड़े, भैंस और हाथी जैसे अलग-अलग वाहनों में होता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार हाथी को ज्ञान और समृद्धि का कारक माना गया है। इसलिए अन्य सभी वाहनों में मां दुर्गा का आगमन हाथी और नाव पर सबसे शुभ माना जाता है।हाथी को खुशियों का भी संकेत कहा जाता है।

इसके अलावा अन्य वाहनों पर मां दुर्गा का आगमन अशुभ घटनाओं के संकेत देता है। ज्योतिष के अनुसार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो वो अपने साथ ढेरों सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। साथ ही यह इस बात का भी संकेत होता है कि इस बार वर्षा अधिक होगी, जिससे फसलों की पैदावार अच्छी होगी चारों ओर हरियाली का माहौल रहेगा।

शनिवार 1 अक्टूबर को देवी बोधन होगा। पंडितों मूल नक्षत्र युक्त सप्तमी तिथि में ही माता रानी का पट दर्शन के लिए खुलता है। इस दिन मूल नक्षत्र रात 2:21 तक है लेकिन सप्तमी तिथि सायं 06:22 तक ही है। इस वर्ष माता रानी का पट 2 सितंबर  रविवार को शाम 06:22 से पहले होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button