भारत

मुंबई में भरी बारिश से ट्रेनें और फ्लाइट हुई लेट

मुंबई में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से जीनव अस्त व्यस्त हो गया है। कई हिस्सों में पानी भर जाने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही धीमी हो गई है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मुंबई और ठाणे मे लगातार 48 घंटे बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

mumbai-rain

मुंबई में भारी बारिश

साथ ही आज 4.45 मीटर के हाई टाइड की चेतावनी दी गई है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

इसके साथ ही प्रशासन ने नगरपालिका को शहर में उचित प्रबंध करने को कहा है। जिससे की लोगों को लगातार हो रही बारिश से कम परेशानियों का सामना करना पड़े। अब तक दो महीने में 75 फीसदी ही बारिश हुई है।

लगातार हो रही बारिश से कई ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से लेट चल रही है। वहीं बारिश का असर मोनो रेल के परिचालन पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट भी देरी से पहुंच रही हें।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button