भारत

भारतीय संसद पर हमले की आशंका

भारतीय संसद पर हमले की आशंका


भारतीय संसद पर हमले की आशंका:- सार्जिकल ऑपरेशन के बाद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बौखलाई हुई है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत में आतंकी हमला करवा सकती हैं।

मसूद अजहर संसद पर करवा सकता है हमला

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार आईएसआई ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कहा है कि कैसे भी करके भारत मे हमलाकर सर्जिकल ऑपरेशन का बदला लिया जाए।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर फिर से भारतीय संसद पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले साल 2001 में जैश-ए-मोहम्मद ने अफजल गुरु की मदद से संसद पर हमला किया था।

भारतीय खुफियां एजेंसी और जम्मू कश्मीर की सीआईडी को जानकारी मिली है कि पाक अधिकृत कश्मीर पर किए गए सर्जिकल ऑपरेशन का बदला लेने की तैयारी कर रहा है जिसके दिखते हुए सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है

भारतीय संसद पर हमले की आशंका
भारतीय संसद

दिल्ली सचिवायल भी निशाने पर

भारतीय खुफियां एजेसियों को मिली जानकारी के मुताबिक जैश-ए- फिदायीन अगर संसद पर हमला करने में नाकाम होते है तो वो दिल्ली सचिवालय. लोटस टैंपल और अक्षरधाम पर हमला कर सकते है।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अगर किसी प्रमुख स्थान  पर हमला नही कर पाए तो वो भीड़ भाड़ वाली जगहों पर भी हमला कर सकते हैं।

वैसे तो उरी हमले के बाद से ही भारतीय संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन अब दोबारा  ऐसे हालात को देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कड़ी हुई संसद की सुरक्षा

कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के सांसद भगवत मान द्वारा संसद की वीडियो बनाए जाने के बाद ही संसद की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई थी। यह वीडियो सोशल साइट पर बहुत वायरल भी हुई थी।

एक फिर भी किसी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए संसद की सुरक्षा को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संसद में लगातार सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button