लाइफस्टाइल

कैसे करे भगवान विष्णु को प्रसन्न? शादी मे आ रही हो विघ्न तो करे इन चीज़ो का करे दान

कैसे करे भगवान विष्णु को प्रसन्न? भगवान  विष्णु की पूजा की विधि


ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा अर्चना की जाती है। आपको बता दे कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से वो अतिप्रसन्न होते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए पीले कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि पूजा में सभी चीजे पीले रंग होनी चाहिए। आपको बता दे कि भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग का होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। वही दूसरी तरफ पूजा के दौरान आपको कई चीजों से बचना भी पड़ता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन पीली वस्तु दान करने से मन शांत होता है और घर में सुख शांति आती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे गुरुवार को विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए किन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

भगवान विष्णु

और पढ़ें:  जाने क्या होती है हेलिकॉप्टर पैरेंटिंग और कैसे होती है यह बच्चों के लिए नुकसानदेह

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा के दौरान करें इन वस्तुओं का दान

1. आपको बता दे कि अगर किसी लड़के या लड़की की शादी में अड़चने आ रही हो, तो उससे भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना चाहिए इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते है। ऐसा करने से आपकी शादी में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।

2. अगर आपके काम लगातार बिगाड़ रहे है और आप अपने बिगाड़े काम सही करना चाहते है तो आपको गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्त्रों को दान करना चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम पूरे हो जाते हैं।

3.  अगर आपकी नौकरी में कोई समस्या आ रही है या आप नौकरी ढूंढ रहे है तो आप गुरुवार के दिन पीले रंग का अन्न दान कर सकते है इससे आपका भाग्योदय होगा साथ ही साथ नौकरी संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

4. अगर आपके जीवन में काफी ज्यादा मुश्किलें आ रही है तो आपको गुरुवार के दिन किसी मंदिर में सुराही दान करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रही मुश्किलें खत्म हो जाती है। और अगर आपको पैसे संबधी समस्याएं आती है तो आपको गुरुवार के दिन विष्णु मंदिर में केवड़े और केसर का दान करना चाहिए इससे आपके घर में लक्ष्मी की अपार कृपा होती है, जिसके कारण कभी भी आपको धन की कमी नहीं होती।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button