लाइफस्टाइल

यह है दिल्ली की बेस्ट मार्केट्स जहाँ दिवाली का सभी सामान मिलेगा सस्ता

जाने दिल्ली की बेस्ट मार्केट्स के बारे में जहाँ आप कर सकते है दिवाली  की खरीदारी


अक्टूबर के महीने के साथ त्योहारो का सीजन भी शुरू हो गया है। दश्हरा के बाद अब दिवाली का भी त्योहार आ गया है। दीपावली को दीपों का पर्व भी कहा जाता है। दीपावली पर लोग अपने घरों में साफ-सफाई का ख़ास ख्याल रखते हैं। इस त्योहार के मौके पर लोग अपने घर के लिए सजावट का सामान भी ख़रीदते है। अगर आपको अपने घर की सजावट के लिए खरीदना है सामान तो यह है दिल्ली-एनसीआर की कुछ बेस्ट मार्केट्स:

जाने दिल्ली की बेस्ट मार्केट्स के बारे में जहाँ आप कर सकते है दिवाली की खरीदारी

1. चाँदनी चौक

बात चाहे कपड़ो की हो या घर की सजावट की इन सभी सामान  को खरदीने के लिए चाँदनी चौक दिल्ली के बेस्ट मार्केट्स  में से एक है।  इस मार्किट में आपको छोटी से बड़ी सभी चीज़े मिल जाएगी। अगर आपको दिवाली के लिए सजावट का सामान खरीदना है तो आप यहाँ से खरीद सकते है। जहाँ आपको मिट्टी से बने सुन्दर दीये मिल सकते हैं। आपको इस साल दीपावली के खरीदारी के लिए चांदनी चौक जरूर जाना चाहिए।

2. सरोजनी मार्किट

सरोजनी मार्किट दिल्ली की सबसे बेस्ट मार्केट्स में से एक है। सरजोनि मार्किट वैसे तो कपड़ो के लिए काफी मशहूर है लेकिन आपको यहाँ सजावट का सामना भी अच्छा मिलेगा। यह मार्केट अपने सस्तें दाम पर समान बेचने के लिए भी जानी जाती है। तो आपको इस साल की दीपावली की खरीदारी यहां से करनी चाहिए।

3.  सेंट्रल मार्किट

दिल्ली की सेंट्रल मार्किट खाने -पीने को लेकर काफी मशहूर है। लोगो को लगता है की यह मार्किट  साउथ दिल्ली मे हैं तो महंगी होगी लेकिन यह मार्किट बिलकुल भी महंगी नहीं है। इस मार्केट में आपको अच्छे कपडे से लेकर घरों की सजावट का सभी चीजें आपको असानी से मिल जाएगा। इस बार की दीपावली की खरीदारी करने के लिए आपको जरूर लाजपत नगर जाना चाहिए।

और पढ़ें: इस दिवाली कैसे करे घर का मेकओवर?

4. पहाड़गंज मार्केट

पहाड़गंज मार्केट के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यहां पर दीपावली के समय बहुत ही सुंदर घरों के सजानें के लिए सामान मिलते हैं। इस बाजार में आपको चांदी के आभूषण और चमड़े के सामान सस्ते दाम में मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको सड़क के किनारे कुछ बेहतरीन लैंप और मिट्टी से बने दीये आपको मिल जाएंगी। इस दीपावली आपको जरूर यहां पर जाकर खरीदारी करनी चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button