लाइफस्टाइल

Diwali 2021: इस बार दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, जानें धनतेरस से लेकर भाई दूज त्यौहार की तारीख

Diwali 2021: इस बार दिवाली पर बन रहा है दुर्लभ संयोग


Diwali 2021: इस बार दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस बार दिवाली 4 नवंबर यानि की गुरुवार को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार दिवाली पर चार ग्रह के एक ही राशि में विराजमान होने के कारण ये दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसलिए इस साल की दिवाली अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते है दिवाली का शुभ मुहूर्त और धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख।

diwali

जानें दिवाली पर चार ग्रहों की युति

आपको बता दें कि इस बार दिवाली पर चार ग्रहों की युति बन रही है। इस दिवाली तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये बात तो शायद आप भी जानते होंगे कि शुक्र को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। चंद्रमा को मन का कारण ही माना जाता है।

दिवाली 2021 शुभ मुहूर्त

इस बार दिवाली अमावस्या तिथि 4 नवंबर को सुबह 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 5 नवंबर की सुबह 2 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली लक्ष्मी पूजन का समय शाम 6 बजकर 9 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की है।

Diwali festival

चार ग्रहों की युति और लक्ष्मी पूजन का महत्व

आपको बता दें कि इस बार दिवाली पर चार ग्रहों की शुभ यति होने के कारण भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। दरअसल तुला राशि में चार ग्रहों की युति से विशेष संयोग का निर्माण होगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होता हैं और वैदिक ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को धन,संपदा, सुख-समृद्धि, वैभव, ऐशोआराम और लग्जरी लाइफ प्रदान करने वाले ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि सूर्य सभी ग्रहों का राजा होता है और सभी को ऊर्जा प्रदान करने वाले ग्रह, मंगल ग्रह पराक्रम, बुध ग्रह वाणी और बुद्धि प्रदान करने वाले ग्रह है।

जाने न्यू एज हीलर ‘पूनम गौर’ से इस बार करवाचौथ पर किस राशि वाली महिलाओं को कौन सा रंग पहनना चाहिए

जाने कब धनतेरस 2021

इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। बता दें कि धनतेरस को धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहा जाता है।

जानें कब है छोटी दिवाली 2021?

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल छोटी दिवाली 3 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी। इस दिन को रूपचौदस भी कहा जाता है

जानें कब है गोवर्धन पूजा 2021

इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी।

भाई दूज 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज 6 नवंबर 2021, शनिवार को मनाया जाएगा। भाई-दूज का त्यौहार भाई-बहन को समर्पित होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button