मनोरंजन

जानें दिशा सालियान बॉलीवुड में किस-किस की मैनेजर रह चुकी है

जाने कौन थी दिशा सालियान


पिछले साल  8 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सलियन की मौत हो गई थी। बॉलीवुड सिलेब्रिटी की मैनेजर दिशा सलियन की बहुमंजिला इमारत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि दिशा सलियन ने आत्महत्या की थी। लेकिन जब पुलिस जांच हुई तो पुलिस ने कहा दिशा नशे की हालत में दुर्घटनावश बहुमंजिला इमारत से गिर गईं जिसके कारण उनकी मौत हो गई। आपको बता दे कि दिशा सालियान एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है। उसके बाद भी दिशा सालियान के सपने काफी ज्यादा बड़े थे। दिशा सलियन ने अपनी मेहनत से कई सारी बुलंदियों को छूना था। दिशा ने काफी छोटी उम्र में काफी सफलता हासिल की थी उन्होंने कई बॉलीवुड सिलेब्रिटी की मैनेजर के तौर पर भी काम किया। तो चलिए आज जानते हैं दिशा सलियन ने किस किस बॉलीवुड सिलेब्रिटी के लिए काम किया था।

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी सहित इन सितारों के साथ काम कर चुकी है दिशा सालियान

सुशांत सिंह राजपूत: ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि दिशा सालियान बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी है। उन्होंने सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत की ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया हुआ है। आपको बता दे कि दिशा सालियान लॉकडाउन से ठीक पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। वो प्रोजेक्ट जूते और घड़ी के एड का था। उस प्रोजेक्ट के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर अचानक लॉकडाउन के कारण वो प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हो पाया।

भारती सिंह: आपको बता दे कि दिशा सालियान ने भारती सिंह के साथ भी काम किया हुआ है। इस बात कि जानकारी खुद भारती सिंह ने दी थी जब
दिशा सालियान की मौत हो गई थी। भारती सिंह ने कहा ‘दिशा सालियान आठ साल पहले
मेरी मैनेजर हुआ करती थीं। अगर उन्होंने कहा ‘वह मेरे साथ तब जुड़ी जब मैं
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के पहले सीजन को होस्ट कर रही थी। उन्होंने मेरे साथ लगभग दो साल काम किया हुआ है।’

और पढ़ें: जाने उन बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में जिन्होंने फिल्म डायरेक्टर के साथ रचाई शादी

मिलिंद सोमन: आपको बता दे कि दिशा सालियान को  बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन के साथ भी
काम करने का भी मौका मिला था। जो की एक स्मार्टफोन का एड था। अब बताया जाता है  कि दिशा सालियान खुद भी उस प्रोजेक्ट के लिए काफी  उत्साहित थीं। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही मॉडल मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर चीनी सामान के बहिष्कार की बात कर दी थी जिसके बाद एड के मेकर्स को ये बात रास नहीं आयी और वो प्रोजेक्ट अटक गया।

दिशा पाटनी: आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा
पाटनी के साथ भी काम कर रही थीं। जो की एक जिम का एड था। जिसके लिए दिशा सालियान की 24 लाख की डील हुई थी। लेकिन बाद में कुछ कारणों से वो प्रोजेक्ट नहीं हो पाया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button