मनोरंजन

Dimple Kapadia Birthday : डिंपल और राजेश खन्ना का इश्क नहीं था आसान, 16 साल की उम्र में डिंपल बन गई थी राजेश की दुल्हन

Dimple Kapadia Birthday : डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के रिश्ते के कुछ अनछुए पहलू जो रहेंगे सबको याद


Highlights –

. डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना 65वाँ जन्मदिन मना रही हैं।

. डिम्पल बॉलीवुड की बेहतरीन हीरोइनों में से एक हैं।

. डिंपल की लव स्टोरी भी उतनी ही अनोखी रही है जितनी की उनकी फिल्में।

Dimple Kapadia Birthday : डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना 65वाँ जन्मदिन मना रही हैं। डिम्पल बॉलीवुड की बेहतरीन हीरोइनों में से एक हैं। 13 वर्ष की उम्र में ही राज कपूर को फिल्मों के लिए डिंपल भा गई थीं और 16 साल की उम्र में उन्हें अपनी पहली फिल्म बॉबी ऋषि कपूर के साथ मिल गई थीं। डिम्पल को बॉलीवुड इतिहास के सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। बॉबी में डिंपल को फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इसके अलावा सागर, जाबांज, जख्मी औरत में काम किया। 1993 में रुदाली फिल्म के लिए डिम्पल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia__)

डिंपल की लव स्टोरी भी उतनी ही अनोखी रही है जितनी की उनकी फिल्में। डिंपल ने फिल्मों में अपने टीनएज में ही दस्तक दे दी थी। इसके अलावा डिंपल की जिंदगी में किसी और ने भी दस्तक दिया था और वो थे बॉलीवुड के काका कहे जाने वाले राजेश खन्ना। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की बेहतरीन कपल्स में से एक रहें हैं। दोनों की लव स्टोरी का वह एक एरा था।

दोनों की जब प्रेम कहानी शुरू हुई उस वक्त डिंपल की उम्र मात्र 16 साल थी और राजेश खन्ना 31 के थे। 15 सालों का यह उम्र का अंतर उस वक्त बॉलीवुड के गलियारे में खूब चर्चा का विषय बनी। लेकिन जिस झोकें के साथ यह प्रेम कहानी शुरू हुई उसी हवा के साथ खत्म भी हो गई। कुछ साल साथ बिताने के बाद दोनों अलग हो गए।

दोनों लगभग 27 सालों कर अलग रहे लेकिन तलाक नहीं लिया। ऐसा कहा जाता है कि डिंपल को राजेश खन्ना अपनी ज़िंदगी में लाने के लिए कुछ भी कर सकते थे लेकिन जिस तरह से इनके रिश्ते में दरार आई वह इस बात को जाहिर करता है कि ज़िंदगी एक ऐसे फलसफे का नाम है जो अपने साथ कई राज लेकर आती है जो समय के साथ – साथ अपनी परते खोलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia__)

आज हम आपको डिंपल और राजेश की प्रेम कहानी के उन पहलुओं को बताएंगे जिससे आप अनजान होंगे।

लव स्टोरी के थे खूब चर्चे

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना जब प्रेम में पड़े थे तब उनकी उम्र में 16 सालों का फासला था। इस जोड़ी ने सबको चौंका कर रख दिया था। डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी उस समय की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शुमार थी। हर तरफ बस डिंपल के ही चर्चे थे। राजेश खन्ना भी डिंपल से काफी इंप्रेस हुए और खबरों की माने तो राजेश खन्ना तभी डिंपल के प्यार में पड़ गए। लेकिन उस समय डिंपल बॉबी के को – स्टार ऋषि कपूर को डेट कर रही थीं, हालांकि बहुत जल्द ही उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dimple Kapadia (@dimplekapadia__)

राजेश खन्ना उस वक्त अपने करियर के चरम पर थे। उनकी स्टारडम ऐसी थी की हर जगह महिलाएं उनकी फैन्स थीं। डिंपल कपाड़िया भी राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं। जब राजेश खन्ना को यह बात पता चली तो उन्होंने बिना कोई समय गवाए डिंपल कपाड़िया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ऐसी खबरें थीं कि चाँदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिम्पल के ले गए और अचानक डिम्पल के आगे शादी का प्रस्ताव रख दिय़ा। जब दोनों की शादी हुई तब दोनों की उम्र में 16 सालों का फासला था।

Read More- Celebrities Who married Young: क्या आप जानते है नीतू कपूर मात्र 22 की उम्र मे बन गयी थी ऋषि कपूर की दुल्हन?

जब दोनों के बीच में आई दरार

राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूर हो गईं। 70 – 80 के दशक में राजेश खन्ना की कई फिल्में फ्लॉप गईं। एक तरफ राजेश खन्ना का करियर अच्छा नहीं चल रहा था वहीं दूसरी ओर उनका शादीशुदा ज़िदगी भी खराब होने लगी। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना काफी ज्यादा गुस्सा करने लगे और ड्रिंक करने के भी आदी रहने लगे। इसका असर उनके शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ा। उस वक्त राजेश खन्ना और टीना मुनीम का अफेयर भी चर्चे में आया।

राजेश खन्ना और टीना मुनीम ने एक साथ 11 फिल्में की। दोनों की नजदीकियां और रोमांस के किस्से हर तरफ छा गए। इससे डिंपल कपाड़िया बहुत ज्यादा दुखी हुई और 1984 में वह राजेश खन्ना से अलग हो गईं।

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना भले ही एक – दूसरे से अलग हो गए, लेकिन दोनों के बीच का रिश्ता बना रहा। बाद में ऐसी खबरें भी आईं की डिंपल से अलग होने के बाद राजेश खन्ना ने महसूस किया कि उन्होंने डिंपल से ही सच्चा प्यार किया था।

दोनों के बीच दरार आने के बावजूद भी डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना को आदर करती रहीं। इस बारे में उन्होंने कहा था वह मेरे बच्चों के पिता हैं और मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं। वह हमेशा मेरे लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button