लाइफस्टाइल

Dhanteras 2022 : लोहा से लेकर नुकीली चीजों तक, धनतेरस में बिल्कुल न खरीदें ये चीजें, होता है अपशगुन

Dhanteras 2022 : धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़


Highlights –
 हमारे देश में दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
 इस बार धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
इस दिन खरीदी गई धातु या वस्तुओं को सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है ।
धनतेरस में सोच – समझ के खरीदारी करनी चाहिए।

Dhanteras 2022 : हमारे देश में दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि देव अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ होता है लेकिन आपको बता दें दिवाली के 5 दिवसीय त्योहार में सबसे पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

 इस दिन की पूजा का खास महत्व है और इस दिन खरीदी गई धातु या वस्तुओं को सुख-संपन्नता का कारक माना जाता है इसलिए आपको इस दिन ऐसी चीजें घर नहीं लानी चाहिए जिससे आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़े। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि आपको धनतेरस के दिन कौन कौन सी चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

जाने धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए

स्टील के बर्तन: आपको बता दें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपको धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन या फिर ये कहें की आपको स्टील से बनी कोई भी चीज घर नहीं लानी चाहिए। आप धनतेरस के दिन स्टील की बजाय दूसरी धातु जैसे कांसे, तांबे व पीतल जैसी चीजों की धातु से बने बर्तन खरीद सकते हैं। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन आपको बता दें कि इस दिन खरीदे हुए बर्तनों को आपको खाली घर में नहीं लाना चाहिए। आपको घर में आने से पहले उसमें पानी या कोई और खाद्य पदार्थ डाल लेना चाहिए।

steel crockery

तेल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपको धनतेरस के दिन भूलकर भी घर में तेल खरीद कर नहीं लाना चाहिए क्योंकि इस दिन धनत्रयोदशी होती है और बता दें कि इस दिन घर पर दिये जलाने की प्रथा है। इसलिए आपको पहले से ही घर पर तेल खरीद कर रखना चाहिए।

काले रंग की वस्तुएं: ये तो हम सभी लोग जानते है और हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी धनतेरस के दिन घर पर आपको काले रंग की वस्तुओं को लाने से बचना चाहिए। बता दें कि काले रंग की वस्तु का घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए धनतेरस पर काली चीजों की खरीदना करना शुभ नहीं माना जाता है।

लोहा: आपको बता दें कि आपको धनतेरस के दिन लोहे की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि धनतेरस के दिन लोहे की चीजें खरीदने से घर पर आर्थिक समस्या आ सकती है या फिर ये कहें आपको आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।

नुकीली या धार वाली वस्तु: आपको बता दें कि आपको धनतेरस के दिन भूलकर भी नुकीली या धार वाली वस्तु यानि की हथियार नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन आपको खासतौर पर चाकू, कैंची, सुई या कोई भी ऐसा सामान जो धारदार या नुकीला हो उसे नहीं खरीदना चाहिए।

कांच कांच राहु से जुड़ा हुआ है इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदने या उपहार में देने से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन कांच खरीदने से घर में मुश्किलें आती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button