धार्मिक

Dhanteras 2019 – जाने अपनी राशि के हिसाब से क्या खरीदे इस धनतेरस

इस धनतेरस अपने जीवन साथी के लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ


धनतेरस के दिन घर में सुख और समृद्धि के लिए माँ लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते है। अगर हम शास्त्रों के अनुसार देखे तो इस दिन धनवंतरी का जन्म हुआ था और यही वजह है की इस दिन को धनतेरस बोलते है। धनतेरस की शाम परिवार की मंगलकामना के लिए यम नाम का दीपक जलाया जाता है। मान्यता है की समुद्र मंथन से समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का जन्म हुआ उसी के प्रतीक के रूप में सौभाग्य वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परम्परा शुरू हुई थी। इसलिए आज हम आपको बताएँगे की आपकी राशि के लिए धनतेरस पर क्या खरीदना सबसे शुभ रहेगा।

मेष: मेष राशि के लोग पीतल के बर्तन खरीद सकते है और अगर पटनेर को गिफ्ट करना है तो आप चाँदी या सफ़ेद धातु के हार ले सकते है।

वृष: वृष राशि के लोग चाँदी के कलश खरीदना शुभ रहेगा और जीवनसाथ के लिए आप सोने की चूड़ी या अंगूठी भी ले सकते है।

मिथुन: इस राशि के लोग धनतेरस पर सफ़ेद धातु के श्री यंत्र या गणेश खरीद सकते है कांसे का बर्तन खरीदना भी सही रहेगा और जीवनसाथी के आप पीतल का कोई भी धातु खरीद सकते है।

कर्क: जीवनसाथ के लिए कर्क राशि के  लोग  मोती और हीरे की अंगूठी खरीद सकते है जो की शुभ रहेगा। इस राशि वालो के लिए पारद का शिवलिंग खरीदना भी शुभ होगा।

सिंह: इस राशि के लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सोने या पीले धातु के रूप में खरीदें। जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें।

कन्या: कन्या  राशि के लोग घर के लिए चाँदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद सकते है या फिर पारद या सोने के श्रीयंत्र  भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं।

तुला: घर के मंदिर के लिए चाँदी के श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लेसकते है और वही जीवनसाथी के लिए मुंगे की माला और अथवा कंगन खरीद सकते है।

वृश्चिक: तांबे के कलश, पीला कोई भी धातु खरीदना शुभ रहेगा। जीवनसाथ के लिए मोतियों की माला देना शुभ रहेगा।

धनु: इस राशि वाले लोगो के लिए पीला धातु खरीदना शुभ रहेगा और वही मुंगे का सामान खरीदना भी लाभदायक होगा।

मकर: जीवनसाथी को तो आप हीरे या चाँदी का कोई भी सामन देना शुभ रहेगा। बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज या कुछ भी खरीद सकते हैं।

कुंभ: इस राशि के लोग घर के मंदिर के लिए आप सफ़ेद धातु या चांदी का दीप दान लें। जीवनसाथी के लिए सोना माणिक्य या पुखराज की अंगूठी भी खरीद सकते हैं।

मीन: इस राशि के लोग अपने लिए पीला पुखराज ले सकते है या फिर आप घर के लिए चाँदी या सफ़ेद पिरामिड या गणेश या सरस्वती की मूर्ति लेना शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button