भारत

दिल्ली बजट 2016-17- जानिए क्या हैं आम आदमी के लिए खास!

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली का बजट पेश किया। बजट शुरू करने से पहले उन्होंने बताया कि उनका बजट काफी आसान और समझने योग्य है। इस बजट में कोई फिजूलखर्ची नही की गई है बल्कि पैसों का सदुपयोग किया गया है जो सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी का कि उनका चुनावी घोषणा पत्र किसी धर्म ग्रंथ से कम नही। आम आदमी पार्टी ने दूसरों को दिखाने के लिए कोई वादा नही किया।

सिसोदिया ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य पूरी दिल्ली का विकास करना है, किसी खास हिस्से या लोगों के लिए स्मार्ट सिटी बनाना उनका लक्ष्य नही है।

सिसोदिया ने 2016-17 का आम वजट पेश करते हुए कहा कि आप सरकार के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी, राजस्व में 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी वहीं स्टांप ड्यूटी में 19 फीसदी का इजाफा।

manishsisodia-kyKI

क्या हुआ सस्ता –

रेडीमेट कपड़े हुए सस्ते। मिठाई व नमकीने हुई सस्ती। मार्बल हुआ सस्ता। टैक्सटाइल और फैब्रिक हुआ सस्ता।

शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर..

हमारी सरकार की प्राथमिकता शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था को ठीक करना है। सरकार इस साल हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरों लगवा देगी। इन कैमरों की फीड इंटरनेट के जरिए शिक्षा मंत्री, अधिकारियो व अभिभावकों तक उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा के लिए 2016-17 तक 10,690 करोड़ का बजट दिया गया है। दिल्ली में खुलेंगे 21 नए स्कूल।

मोहल्ला क्लीनिक के जरिए आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं। जिनके लिए 100 नए मोहल्ला क्लीनिक किराए की जगह लेकर खोले जाएंगे।

यातायात-

यातायात के लिए 1735 करोड़ का बजट। जिसमें 1000 नई लो-फ्लोर बसों, 248 मेट्रो फीडर को लाने का प्रस्ताव। सड़क सुधारने के लिए 2208 करोड़ का बजट। हर महिने की 22 तरीख को होगा कार फ्री डे। 15 अफ्रैल से शुरू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला। डीटीसी बसों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे और 4000 मार्शल को किया जाएगा तैनात।

सुरक्षा-

महिला सशक्तिकरण के लिए 1068 करोड़ का बजट पेश। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोहल्ला रक्षक दल बनाने का प्रस्ताव, जिसमें 200 करोड़ का बजट पेश किया गया है। 200 कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रवासों की योजना भी पेश की।

क्या हैं खास बाते..

  • 10 लाख लोगों को मुफ्त पानी
  • बिजली के बिल आधे हुए
  • दिल्ली की जीडीपी में हुई 13 फीसदी बढ़त
  • जल्द शुरू होगा वाई-फाई
  • आम आदमी कैंटीन की जाएगी शुरूआत
  • शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए हार्बर्ड, केम्ब्रिज व ऑक्सफोर्ड भेजा जाएगा।

आपको बता दें, इस बार किसी भी तरह का नया टैक्स नही जोड़ा गया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button