स्वादिष्ट पकवान

दिल्ली की मशहूर 5 स्ट्रीट फूड जगहें, जिन्हें एक बार जरूर ट्राई करें

भारत की राजधानी दिल्ली पूरे देशभर में अपने सैर-सपाटे और खान-पान के लिए मशहूर है। यहां घूमने हर साल देश-विदेश से लाखों लोग यात्रा पर आते हैं। दिल्ली में आपको हर तरह का खाना खाने को मिल जाएगा। दिल्ली में लजीज खाना आपको न सिर्फ बड़े-बड़े रेस्ट्रोंट में मिलेगा बल्कि यहां का स्ट्रीट फूड भी आपका दिल जरूर जीतेगा।

दिल्ली की मशहूर 5 स्ट्रीट फूड जगहें, जिन्हें एक बार जरूर ट्राई करें

जी हां, दिल्ली का स्ट्रीट फूड अगर एक बार आपके जुंबा पर लग जाए, उसे आप जिंदगीभर भूला नही पाएंगे।

आइए आज हम आपको दिल्ली के कुछ लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं…

• परांठे वाली गली- बात दिल्ली की हो रही है तो शुरूआत करते हैं दिल्ली के चांदनी चौक की मशहूर परांठे वाली गली से। इस जगह आपको की अगल-अलग पराठों की वेरायटी मिल जाएगी।

• खानदानी पकोड़े वाला- सर्दीयो की कडाके वाली सर्दी हो या गर्मी की बरसात… दिल्ली में 12 महीनों पकोड़ों का रूतबा रहता है। दिल्ली के सरोजनी नगर रिंग रोड मार्केट के पास स्थित खानदानी पकोड़े वाले के पास आपको 1 समय में 1 साथ 10 पकोड़ों की वेरायिटी खाने को मिलेगी।

• मूलचंद पराठें वाला- मूलचंद मैट्रो से बाहर निकलते ही आपको मूलचंद परांठे वाला दिख जाएगा। यहां आपको सबसे टेस्टी वेरायटी का परांठा खाने को मिल जाएगा।

• डोलमा आंटी के मोमोज- आज के समय में मोमोज दिल्ली के हर कोने में मशहूर है। लेकिन लाजपत नगर के डोलमा आंटी के मोमोज युवाओं की पहली मोमोस पसंद है।

• अलबेक का शोरमा- कम पैसों में यदि आप लाजवाब शोरमा का स्वाद लेना चाहते हैं तो दिल्ली के न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में आप अलबेक का शोरमा जरूर ट्राई करें। एक बार इसका अगर आपने स्वाद लिया तो दोबार आप खिचे चले जाएंगे इस जगह।

Back to top button